Sports News – नीरज चोपड़ा की ये तस्‍वीरें मचा रहीं धमाल, ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट के फोटोशूट का हर कोई हो रहा दीवाना

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Sports News  टोक्‍यो ओलंपिक 2020 की भालाफेंक प्रतियोगिता में स्‍वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का अब हर कोई दीवाना बनता जा रहा है। हाल ही में नीरज ने सोशल मीडिया पर अपने नए फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं। उनकी ये तस्‍वीरें जमकर धमाल मचा रही हैं…

ओलंपिक स्‍वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा जब से स्वदेश वापस लौटे हैं, लोग उनके बारे में जानने को उत्‍सुक रहते हैं। इस बीच नीरज ने अपने नए फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वे काफी हैंडसम लग रहे हैं। उनके इस नव अवतार को फैंस भी बहुत पसंद कर रहे हैं। देखते ही देखते नीरज की ये तस्‍वीरें वायरल हो गई हैं।

 
नीरज की इन तस्‍वीरों को देखकर लोग कमेंट्स के जरिए उन्‍हें अलग-अलग नामों से पुकार रहे हैं, कोई उन्‍हें ‘गोल्‍डन बॉय’ कह रहा है तो कोई उन्‍हें ‘हैंडसम देसी मुंडा’ बुला रहा है, तो कोई उन्‍हें सुपर मॉडल से बढ़कर ‘हीरो’ बता रहा है। नीरज ने ये स्पेशल फोटोशूट ट्रेडिशनल आउटफिट में कराया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।