पिपलाज माता कि जात का श्रृदापुर्वक आयोजन संपन्न

Padma
By
Padma1992
Soshal life home work
2 Min Read

सेंदड़ा । ब्यावर जिले कि सेंदड़ा ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम झाड़ली मानपुरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री पिपलाज माताजी की जात का धार्मिक कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालु परिवारों द्वारा पिपलाज माता मंदिर पर बच्चों के जडुले उतारे गए, (मुंडन संस्कार)। इसके साथ ही ग्रामीणजन डीजे की धार्मिक धुनों पर नाचते-गाते हुए तथा ज्योत लेकर पिपलाज माताजी के मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने माताजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में अजमेर से पधारे मुख्य टिकट निरीक्षक (CTI) हरदेव सिंह चौहान का आयोजक मंडल के सदस्यों नरेंद्र सिंह, सुरेश सिंह पुर्व वार्डपंच, मनोहर सिंह कारपेंटर, कल्याण सिंह मिस्त्री, भगवान सिंह सहित अन्य सदस्यों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। जात के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में भाग लिया और वर्षों से चली आ रही परंपरा को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ निभाया।

कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रही तथा किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। आयोजन के सफल एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने पर भोपाजी कैलाश सिंह ने सभी भक्तजनों, ग्रामीणों एवं आयोजक मंडल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Follow:
Soshal life home work