Bollywood News – कैदी नंबर 956 बने आर्यन खान, परिवार से आया इतने रुपये का मनी ऑर्डर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Bollywood News.,बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan), 2 अक्टूबर से ही मुसीबतों में घिरे हुए हैं। आर्यन खान की जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई लेकिन फैसला 20 अक्टूबर तक के लिए सुरक्षित रखा गया है। ऐसे में अब तब तक आर्यन को आर्थर रोड जेल में ही रहना पड़ेगा। इस बीच आर्यन से जुड़ी कुछ अन्य खबरें सामने आई हैं।

कैदी नंबर 956
20 अक्टूबर तक आर्यन खान अब आर्थर रोड जेल में ही रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन खान का नंबर N956 है। दरअसल जेल में किसी को भी नाम से नहीं बल्कि उसके नंबर से ही बुलाया जाता है, ऐसे में आर्यन खान को भी उनका कैदी नंबर मिल गया है।

परेशान हैं आर्यन
बताया जा रहा है कि आर्यन खान जेल में काफी परेशान से नजर आते हैं। आर्यन जेल का खाना सही से नहीं खा रहे हैं, यानी उन्हें वो खाना पसंद नहीं आ रहा है। इसके साथ ही बाहरी खाना लाने और खाने की इजाजत नहीं है। बता दें कि आर्यन खान, जेल के कपड़े नहीं बल्कि घर से आए कपड़े पहन रहे हैं।

परिवार से आया मनी ऑर्डर
कहा जा रहा है कि आर्थर जेल अथॉरिटीज को आर्यन खान के परिवार से 11 अक्टूबर को 4500 रुपये का मनी ऑर्डर मिला था। बता दें कि एक शख्स को एक महीने में सिर्फ 4500 रुपये का ही मनी ऑर्डर दिया जा सकता है। इस पैसे से आर्यन कैंटीन के खर्चे कर रहे हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।