Bollywood News – जाह्नवी ने बोनी को मास्क हटाने से किया मना,वीडियो देखकर फैंस हुए इम्प्रेस

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Bollywood News. जाह्नवी कपूर और पिता बोनी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन दोनों का यह वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है। इस दौरान जब पैपराजी को पोज देते ने लिए बोनी कपूर अपना मास्क उतारते हैं तो ऐसा करने से जाह्नवी उन्हें रोक देती हैं और फोटोग्राफर पर नाराज होते हुए कहती हैं कि ऐसे गलत एडवाइज मत दीजिए।

पिता को मास्क निकालने से किया मना

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब जाह्नवी अपने पिता बोनी कपूर के साथ एयर पोर्ट से निकलती हैं तो पैपराजी उन्हें पोज देने के लिए रिक्वेस्ट करते हैं। इस दौरान बोनी अपना मास्क निकालने की कोशिश करते हैं तो उनकी बेटी जाह्नवी उनका हाथ पकड़ लेती हैं और ऐसा नहीं करने के लिए कहती हैं। इस एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी कहते हैं -अरे कुछ नहीं होगा। जाह्नवी फोटोग्राफरों की बात सुनकर कहती हैं -ये गलत एडवाइस मत दीजिएगा।

पैपराजी पर हुईं नाराज

इस वीडियो को वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जो अब वायरल हो चुका है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आगे जब जाह्नवी अपनी कार में बैठने के लिए जाती हैं तो पैपराजी उनसे टैटू दिखाने की रिक्वेस्ट करते हैं। इस पर वह जवाब देते हुए कहती हैं -आपने इसे काफी बार देखा है, मैंने इसे इंस्टाग्राम पर डाला है।

फैंस को भाया जाह्नवी का अंदाज

जाह्नवी कपूर की इस बात सुनकर उनके चाहने वाले बहुत हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने एक्ट्रेस को एक जिम्मेदार बेटी कह कर बुलाया है। वीरल के पोस्ट पर फैंस कॉमेंट करते हुए एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- जाह्नवी ने पहली बार समझदारी वाली बात कही है। एक दूसरे ने लिखा- लविंग जाह्नवी को अपने पिता की कितनी ज्यादा चिंता है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।