Indore News – पक्षियों के लिए बनेगा 52 फीट ऊंचा आशियाना, कल होगा पक्षी तीर्थ का भूमिपूजन.

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

Pakshi Tirth in Indore। पक्षियों के संरक्षण के लिए शहर में बनाए जा रहे पहले पक्षी तीर्थ का भूमिपूजन 24 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे पंचकुइया स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में होगा। पक्षियों के लिए इस घरौंदे का निर्माण गुजरात के श्रीराम कबूतर घर ट्रस्ट के 20 शिल्पकार एक माह में करेंगे। इसकी कुल ऊंचाई 52 फीट होगी और 12 फीट ऊंचा पेडस्टल भी बनाया जाएगा। यह पांच से सात मंजिला होगा। इसमें एक समय में एक हजार पक्षी परिवार अर्थात ढाई हजार पक्षी सुरक्षित और अनुकूल वातावरण में अपने प्राकृतिक स्वरूप में रह सकेंगे। पक्षी तीर्थ एवं पर्यावरण प्रेमी संगठन के संयोजक किशोर गोयल एवं संजय बांकड़ा ने बताया कि प्रथम चरण में पंचकुइया राम मंदिर परिसर की तरह ही अलग-अलग स्थानों पर ऐसे पांच घरौंदे बनाने की योजना है।

भूमिपूजन के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह के घरौंदे बनाए जाने के लिए आमंत्रित पर्यावरण एवं पक्षी प्रेमियों के साथ संवाद भी होगा। साथ ही ग्रीष्मकाल में घर-घर में इस तरह के छोटे घोंसले बनाने के लिए और नागरिकों में पक्षियों के प्रति सद्भावना जागृत करने के लिए छोटे-छोटे घरौंदे वितरण करने की योजना पर भी विचार मंथन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, उद्योगपितपति शिवकुमार चौधरी, समाजसेवी प्रेमचंद गोयल, टीकमचंद गर्ग, पवन सिंघानिया, विष्णु बिंदल एवं राजेश गर्ग अतिथि होंगे। पक्षियों के लिए बनाए जा रहे इस बड़े घरौंदे लोग बहुत तारीफ कर रहे हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।