Indore News – रात का तापमान गिरा; नवम्बर के आखिरी हफ्ते में रहेगा सर्द रातों का दौर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

नवम्बर के आखिरी हफ्ते में सर्द मौसम ने रात को अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अरब सागर से आने वाली नमी और बादलों के छंटने के कारण रात का तापमान कम होने लगा है।
शनिवार रविवार की दरमियानी रात का तापमान गिरकर 10 डिग्री तक जा पहुंचा जिससे कंपकंपी बढ़ गई। हालांकि इसके पूर्व शनिवार को दिन का तापमान 28 डिग्री होने के कारण गर्मी का अहसास रहा लेकिन अब सर्द रात ने कंपकंपाना शुरू कर दिया है।
मौसम विभाग ने अभी एक हफ्ते तक रात को ऐसा ही सर्द मौसम रहने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएल खापडिया (एग्रीकल्चर कॉलेज) ने बताया कि वैसे चार दिन से हवा का रुख उत्तरी-पूर्वी होने से इंदौर, उज्जैन, रतलाम, नीमच, धार, आलीराजपुर सहित कई जिलों में रात को मौसम ठण्डा है और आने वाले पांच-छह दिनों में पूरे मालवा-निमाड़ में ऐसी ही स्थिति रहेगी।
दूसरी ओर बादलों के छंट जाने से अब बारिश या बूंदाबादी के भी संकेत नहीं है। वैसे रात का तापमान गिरने से शहरी क्षेत्र में मौसम तो ठंडा है ही लेकिन सीमावर्ती क्षेत्रों में खुला वातावरण होने से अपेक्षाकृत ठंडक ज्यादा है।
शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की दिशा उत्तरी पूर्वी थी तथा कुछ समय के लिए रुख पूर्वी-दक्षिणी भी रहा। अभी रुख उत्तरी-पूर्वी ही है, इसके चलते रविवार सुबह भी इसका असर कंपकंपी के रूप में देखा गया।
अब रोज की तरह अगर दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास रहा तो दिन में गर्मी का अहसास होगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।