MP News – टंट्या मामा अमीरों को लूटकर गरीबों में बांटते थे, शिवराज टैक्स लगाकर बांटते हैं – मंत्री कमल पटेल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Mp News. टंट्या भील की जन्मस्थली खंडवा से कलश माटी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सोमवार को खरगोन के भीकनगांव पहुंची जहां मंत्री ने यह बयान दिया।

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को क्रांतिकारी टंट्या भील का पुनर्जन्म बताया है। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि टंट्या मामा का पुनर्जन्म शिवराज सिंह के रूप में हुआ है।

दोनों की कायशैली एक जैसी है। टंट्या मामा अमीरों को लूटकर गरीबों में बांटते थे। शिवराज अमीरों से टैक्स वसूलकर गरीबों की सेवा करते हैं।

दरअसल, आदिवासी वोट बैंक को साधने के लिए प्रदेश सरकार जनजातीय समुदाय के क्रांतिकारियों को सम्मान दिलाने जा रही है।

इसी क्रम में टंट्या भील की जन्मस्थली खंडवा से कलश माटी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सोमवार को खरगोन के भीकनगांव पहुंची जहां सभा में मंत्री पटेल ने यह बयान दिया।

गौरव यात्रा की शुरुआत
जननायक टंट्या भील गौरव कलश यात्रा की शुरुआत शनिवार को पंधाना के गांव बडौदा अहीर स्थित उनकी जन्मस्थली से हुई थी। यहां से गौरव यात्रा पूरा निमाड़ भ्रमण कर 4 दिसंबर को पातालपानी पहुंचेगी।

मोदी लहर में भी कांग्रेस ने जीती भीकनगांव सीट
भाजपा के खाते में रहने वाली खरगोन की भीकनगांव विधानसभा सीट 2013 के चुनाव में मोदी लहर के दौरान कांग्रेस ने जीती थी। कांग्रेस ने 2018 में दोबारा यह सीट जीती।

यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है। यहां कांग्रेस की झूमा सोलंकी दो बार से विधायक हैं। इस उपचुनाव में भीकनगांव सीट से कांग्रेस करीब 2200 वोटों से जीती है।

कांग्रेस ने की भाजपा से माफी की मांग
वहीं, कांग्रेस ने मंत्री और भाजपा से इस बयान के लिए माफी मांगने की मांग की है। कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि आदिवासी वर्ग के महानायक टंटया मामा की तुलना शिवराज जी करना गलत है।

टंट्या मामा को लुटेरा बता रहे है? मंत्री और भाजपा माफी मांगें।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।