Press "Enter" to skip to content

श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज महासभा के अध्यक्ष बने अर्जुन मालवीय

 

संदीप तिवारी

MP News। खंडवा में लाल चौकी पर स्थित श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला भवन में राष्ट्रीय महासभा चुनाव संपन्न हुए जिसमें अध्यक्ष अर्जुन मालवीय होशंगाबाद, उपाध्यक्ष राजेश मालवीय इंदौर, महामंत्री विनोद मालवीय हरदा, कोषाध्यक्ष मनोज मालवीय भोपाल, सचिव मुकेश मालवीय जबलपुर चुने गए।

इस अवसर पर देश के विभिन्न शहरों इटारसी, नर्मदापुरम, हरदा, टिमरनी, देवास, जबलपुर पिपरिया, सुहागपुर, दिल्ली, पंजाब, विदिशा, राजस्थान, बोकारो स्टील सिटी, महू, नीमच, धार, हंडिया, खिड़कियां, सिवनी बानापुरा इत्यादि शहरों के अध्यक्ष तथा सचिव उपस्थित थे। इनके अलावा अन्य समाजजन भी उपस्थित हुए विशेष रूप से इंदौर शहर की उपस्थिति रही। इंदौर समाज अध्यक्ष राधेश्याम मालवीय ने बताया महासभा राष्ट्रीय संगठन में वर्ष 2009 के प्रथम संस्थापक अध्यक्ष रामनारायण मालवीय थे। हमारी संस्था महासभा राष्ट्रीय सदभावना, प्रेम और सम्मान का प्रतीक है, उक्त चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी भोपाल निवासी गोपाल मालवीय थे। इटारसी से पत्रकार विनय मालवीय को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।

महासभा का आगामी लक्ष्य –

आने वाले वर्षों में परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह तथा प्रत्येक सामाजिक बंधुओं का परिचय पत्र, प्रत्येक शहर में समाज के बच्चों के लिए होस्टल तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए विशेष योजना चलाई जाएगी, मेडिकल योजना के लिए विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।

बधाईकर्ता में प्रियांश मालवीय दिल्ली, हरिओम मालवीय बाबई, गयाप्रसाद मालवीय संरक्षक, रमेश मालवीय भोपाल, महेश मालवीय भोपाल (पूर्व पार्षद), नितिन जोशी इंदौर (ट्रस्ट अध्यक्ष), आशीष मालवीय इंदौर (पत्रकार), आरती देवेंद्र जोशी इंदौर, रामनारायण मालवीय खण्डवा, राजीव मालवीय, नीलेश मालवीय, जोशी जी, दीपेश मालवीय, चंद्रशेखर शर्मा (पूर्व अध्यक्ष इंदौर), संरक्षक मुकेश मालवीय, प्रकाश मालवीय, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष उमेश कुमार मालवीय, अशोक मालवीय, ओमप्रकाश मालवीय, नरेंद्र मालवीय, ओमप्रकाश मालवीय एसडीओ, रूपेश मालवीय, राजेश मालवीय, अजय मालवीय, संतोष मालवीय, ओमप्रकाश जोशी, महेश शर्मा, संदेश राजोरिया, संतोष शर्मा, दीपक मालवीय, बाबूलाल मालवीय, रूपेश अनिल मालवीय, सुनिल मालवीय, संदीप मालवीय, श्री हेमंत, सुरेश शर्मा जबलपुर, उमेश मालवीय जबलपुर, साथ ही भोपाल से – आर के मालवीय, मनोज मालवीय, गोपाल मालवीय, राधे श्याम मालवीय, होशंगाबाद से – अर्जुन मालवीय, राजेंद्र प्रसाद मालवीय (अध्यक्ष होशंगाबाद), परमानंदजी मालवीय जगदीश मालवीय, लखन प्रसाद मालवीय, राजेंद्र मालवीय (गुड्डू भैया), संतोष मालवीय, प्यारे लाल, राजू मालवीय, तुकाराम मालवीय, राजेश मालवीय, अनीस मालवीय, सोनू मालवीय, चेतन्य मालवीय, आलोक मालवीय, सौरभ मालवीय, संजय मालवीय, अतुल मालवीय, जीवन लाल इटारसी से – प्रेम मालवीय अध्यक्ष, गया प्रसाद मालवीय, सुरेश मालवीय, सुभाष मालवीय, मुन्नू भैया पिपरिया, वाबई से हुकुम चंद मालवीय, सुरेश मालवीय, हरिओम मालवीय, नारायण मालवीय और अन्य सामाजिक बन्धु उपस्थित रहे।

श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज महासभा समिति के अध्यक्ष पद एवं अन्य पदों के चुनाव में समाज की मातृशक्ति ने भी पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान किया जिनमें मुख्य रूप से संस्थापक संरक्षक निर्मला सर्राफ, श्रीमती सविता मालवीय भोपाल, अध्यक्ष श्रीमती पूनम दिनेश मालवीय, उपाध्यक्ष श्रीमती मृदुला मालवीय, सचिव श्रीमती आरती, श्रीमती विनीता राम स्नेही, श्रीमती लीना मालवीय, विशेष सलाहकार अरुणा राजीव मालवीय, कार्यकारिणी निशा नीलेश मालवीय, मधु योगेश मालवीय, होशंगाबाद से महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूजा मुकेश मालवीय, श्रीमती पुष्पा मालवीय, पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष, इत्यादि शामिल रहे।

Spread the love
More from Madhya Pradesh NewsMore posts in Madhya Pradesh News »
More from Sadbhawna Paati ReporterMore posts in Sadbhawna Paati Reporter »