MP News – MP में एक्टिव केस 130 पार, कुछ जिलों में सख्ती बढ़ाई,  मुख्यमंत्री बोले- आने वाले संकट की आहट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

Mp News. देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान के बढ़ते केसों के बाद मध्य प्रदेश में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।मध्य प्रदेश से सटे राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान की सीमा से लगे जिलों में निगरानी और जांच बढ़ाई गई है।मप्र सरकार ने इन राज्यों से होकर आने वाली ट्रेनों के यात्रियों की कोरोना जांच अनिवार्य करने को कहा है।इसके अलावा बालाघाट में विदेश से आने वाले लोगों को RTPCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है और 7 दिन क्वारंटाइन रहने को कहा गया है। फिलहाल मंदसौर में विदेश से आने वाले 9 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 5 दिसंबर को 2021 को मध्य प्रदेश में  9  नए कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसमें भोपाल में 5 और इंदौर, जबलपुर, अनूपपुर और शहडोल में एक एक केस मिला है। राहत की बात ये है कि 18 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।इसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 133 हो गई है। संक्रमण दर 0.01 के आसपास बनी हुई है और प्रदेश में रिकवरी रेट 98% से ज्यादा है।पिछले डेढ़ हफ्तों की बात करें तो 17 दिन में 255 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।इसमें सबसे ज्यादा पॉजिटिव भोपाल में 115 आए हैं।वही 17 दिन में इंदौर में 86 संक्रमित मिले हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना के नए वेरिएंट और तीसरी लहर को प्रदेश में आने से रोकने के लिए टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है।पिछले दिनों भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के कई जिलों में लगातार पॉजिटिव केस आ रहे हैं। पिछले दिनों इनकी संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। यह हमें आगाह करने के लिए काफी है। जितने भी लक्षण दिखाई दे रहे हैं वो आने वाले संकट की आहट के प्रतीक हैं। सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पुख्ता रखें, कोरोना की तीसरी लहर न आने दें, ये चुनौती है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का सामना जन-भागीदारी मॉडल के आधार पर किया जाए। प्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट, वेंटीलेटर की उपलब्धता तथा अन्य सभी आपातकालीन आवश्यक व्यवस्थाएँ उपलब्ध हैं। हमारा प्रयास होगा कि इनकी आवश्यकता ही न पड़े। वर्तमान में मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य सावधानियों का कड़ाई से पालन करने के लिए वातावरण निर्माण की प्रक्रिया को गति दी जा रही है।

विदेशों से आने वाले 9 व्यक्ति होम क्वॉरेंटाइन

मन्दसौर कलेक्टर (Mandsaur Collector) गौतम सिंह ने कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमी क्रोन के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा समस्त SDM को दिए निर्देश कि विदेशों से आने वाले व्यक्तियों को 7 दिन के लिए होम क्वॉरेंटाइन किया जाए और होम क्वॉरेंटाइन अवधि का सख्ती से पालन कराया जाए। यदि कोई व्यक्ति बाहर या नागरिकों के बीच पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।जिले में विदेशों से 9 व्यक्ति आए थे, जिन्हें RRT टीम द्वारा होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। उनमें से 4 व्यक्तियों के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं 5 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं उनकी रिपोर्ट आना शेष है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।