Crime News Indore – इंदौर में युवक का सुसाइड: भाई से कहा- कुछ देर में आता हूं, रातभर तलाश की, सुबह 1 कि.मी. दूर पेड़ पर लटका मिला शव

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore Crime News. इंदौर के लसूड़िया इलाके में भी रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह मोबाइल पर बात करते हुए छोटे भाई को कुछ देर में आने का कहकर गया था। रात को वापस नहीं लौटने पर भाई उसको रातभर तलाशता रहा। सुबह युवक का शव घर से एक किलोमीटर दूर फंदे पर लटके मिला।
पुलिस के मुताबिक घटना कांकड़ इलाके की है। यहां एक टाउनशिप के गार्ड ने युवक का शव बबूल के पेड़ से लटके होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर युवक की पहचान कन्हैया पुत्र लखन कंजले (22) निवासी निपानिया के रूप में हुई। कन्हैया मूल रूप से देवास के कोटवार इलाके का रहने वाला है। छोटे भाई गोकुल ने बताया कि शाम को कन्हैया उसके साथ मार्केट से सब्जी लेकर आया था। बाहर दोनों खड़े थे। इस दौरान उसके मोबाइल पर किसी का कॉल आया तो वह बात करते हुए थोड़ी दूर गया जब उसे काफी देर हो गई तो वह थोड़ी देर में आने की बात करने लगा। जिसके बाद वह घर नहीं आया। रातभर उसकी तलाश की सुबह पुलिस ने कन्हैया के कपड़ों में मिले मोबाइल से कॉल कर गोकुल को जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मोबाइल जब्त किया गया है। आत्महत्या को लेकर अभी जांच की जा रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।