MP Education News – ओमिक्रॉन के चलते प्रदेश में ऑफलाइन नहीं ऑनलाइन हो सकती हैं परीक्षाएं? 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश में कॉलेज और यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी. इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने बीते दिनों आदेश भी जारी कर दिया था. लेकिन पिछले एक सप्ताह में जिस तरह से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, उसे देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि तीसरी लहर से बचाव के लिए एग्जाम ऑनलाइन यानि कि पिछले वर्ष की तरह ओपन बुक पैटर्न पर आयोजित किए जा सकते हैं. वहीं, इस बात का इशारा विवि में हो रही तैयारियां भी कर रही हैं।
दरअसल, तीसरी लहर में बढ़ते संक्रमण को देखकर बरकतउल्ला, हिन्दी और भोज विवि ने अपनी फैकल्टी और सभी कॉलेज प्रबंधन को कहा है कि वे दोनों ही तरह के पैटर्न पर एग्जाम की तैयारी रखें. इसकी बड़ी वजह यह है कि बीते वर्ष दिसंबर माह तक ऑफलाइन परीक्षा की तैयारी थी, लेकिन अचानक जब मार्च में 2021 में कोरोना केसेज बढ़ गए तो आनन-फानन में पोर्टल बनाकर ओपन बुक पैटर्न पर एक्जाम कराए गए. वहीं, जिस पोर्टल से पिछले वर्ष ऑनलाइन एग्जाम हुए थे. उसका संचालन अब भी किया जा रहा है.
आरजीपीवी में ऑनलाइन हो रही परीक्षा
 
प्रदेश के राजीव गांधी प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में 30 दिसंबर 2021 से एग्जाम आयोजित किए जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये एग्जाम ऑनलाइन पैटर्न पर होंगे. इसके लिए जिस टीम को काम पर लगाया गया था, वह अभी भी काम कर रही है.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।