Crime News Indore – इंदौर कोर्ट का चौंकाने वाला फैसला सनकी पति करता था पत्नी से अननेचुरल रिलेशन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

अदालत ने दिया ऐसा आदेश 

Indore Crime News.  इंदौर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने बुधवार को एक चौंकाने वाला फैसला सुनाया। अपने से 27 साल छोटी पत्नी से 67 साल का ज्वेलर पति सेक्स रिलेशन बनाते समय दांत गड़ाता था। कोर्ट ने उसे गिरफ्तार करने के साथ ही उसकी नकली बत्तीसी जब्त करने का आदेश दिया है।

पत्नी ने दर्ज कराया था अननेचुरल सेक्स का केस
पत्नी ने दिसंबर में पति के खिलाफ अननैचुरल सेक्स रिलेशन बनाने का केस दर्ज कराया था। पत्नी का आरोप है कि रिलेशन बनाते वक्त पति उसे काटता है। महिला की ओर से एडवोकेट कृष्ण कुमार कुम्हारे ने पैरवी की। उन्होंने महिला पर की गई हैवानियत के फोटो और चोट के निशान कोर्ट के समक्ष रखे थे।

कोर्ट ने केस को महिला संबंधी गंभीर अपराध मानते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। साथ ही पुलिस को उसकी नकली बत्तीसी जब्त करने को कहा है। आरोपी गुजरात का रहने वाला है।

गंदा काम करता था ज्वेलर
महिला पुलिस ने दिसंबर 2021 में ज्वेलर्स को आरोपी बनाया था। उसकी पत्नी ने अननैचुरल सेक्स को लेकर बयान दर्ज कराए थे। पत्नी ने आंतरिक अंगों पर नकली दांतों से काटने के कारण घाव होने की शिकायत की थी।

पहली पत्नी का कोरोना से निधन
पीड़िता ने बताया था कि ज्वेलर की पहली पत्नी की कोरोना काल में मौत हो गई थी। वह खुद भी अपने पहले पति से काफी समय से अलग थी। रिश्तेदारों के जरिए ज्वेलर का रिश्ता उसके पास आया था। अक्टूबर 2021 में दोनों ने शादी रचा ली थी। शादी की पहली रात ही उसने गलत तरीके से रिलेशन बनाए थे। इसके बाद वह बार-बार ऐसा करने लगा। इससे वह दिसंबर की शुरुआत में गुजरात से इंदौर अपने घर आ गई। आरोपी 7 दिसंबर के बाद से ही फरार चल रहा है। कोर्ट ने महिला गरिमा का हवाला देते हुए पुलिस को उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर पेश करने के आदेश दिए हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।