Indore News – अभद्रता करने वालों को गाड़ी में पटक कर थाने ले आएं निगम कर्मी- कलेक्टर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर  में जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब सख्त रूख अपना रहा है l जो लोग कोरोना नियमों का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही तो की ही जायेगी मगर जो लोग निगम कर्मचारियों से मारपीट करेंगे उसके खिलफ भी अब कार्यवाही की जायेगी l
कलेक्टर मनीष सिंह ने  कहा है कि मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ नगर निगम द्वारा सख्ती से दंडात्मक कार्यवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट हुई तो इसे अनदेखा नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम कर्मचारियों से कहा गया है कि कोई अगर बदतमीजी करें तो उसे गाड़ी में पटक कर थाने लेकर आएं। कलेक्टर मनीष सिंह ने सख्त शब्दों में कहा कि निगम कर्मी के खिलाफ कोई भी बदतमीजी करेगा तो उसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया जाएगा।
सदभावना सवाल : माननीय कलेक्टर महोदय हर जगह, हर समय जनता ही गलत नहीं होती कई जगह देखने में आया कि निगमकर्मी भी बदतमीजी करते हैं आपसे निवेदन है कि उनके लिए भी कोई स्पष्ट निर्देश दें |
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।