Crime News Indore – सेल्समैन बनकर आए दो बदमाशों ने घर में घुसकर बंदूक की नोक पर दो लाख से ज्यादा के जेवर लूटे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर के लसूड़िया इलाके में 2 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ घर में अकेली महिला से दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर बंदूक की नोक पर गहने लूट लिए। घर की अलमारी में रखे दो लाख रुपए से अधिक के जेवर लूटकर भागने से पहले बदमाशों ने महिला और उसके मासूम बच्चे को बाथरूम में बंद कर दिया था। जैसे तैसे महिला ने बाथरूम का गेट तोड़कर बाहर निकली और तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस अब आस पास लगे फुटेजों के आधार पर दोनों बदमाशों की तलाश कर रही है।

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित आने वाली सिंगापुर ग्रीन प्रीमियम में रहने वाले किंसु विश्वकर्मा के घर में दिनदहाड़े दो नकाबपोश बदमाश सेल्स मेन बनकर पहुंचे। अकेली महिला को देख एक बदमाश ने महिला के गले पर बंदूक रखकर शोर-शराबा न करने की धमकी दी वहीं दूसरे बदमाश ने अलमारी में रखे जेवर अपने बैग में रख लिए। जब महिला ने पहले चाबी देने से मना किया तो एक बदमाश ने झूले में सो रहे मासूम को उठाकर उसको भी जान से मारने की धमकी दी थी। दोनों बदमाश घर में दिनदहाड़े कुछ देर तक रुके और बंदूक की नोक पर 2 लाख से अधिक जेवर लूटकर भाग निकले। पुलिस आसपास सीसीटीवी कैमरे आधार पर घटना को अंजाम देने वाले दोनों ही बदमाशों की तलाश कर रही है। इसके पहले इंदौर के भंवरकुंआ थाना इलाके में एक घर में बदमाशों ने घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।