Indore News – इंदौर की आज की खास ख़बरें |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

News – 1

सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी द्वारा स्मारिका-कैलेंडर का लोकार्पण

Indore News. माहेश्वरी समाज पूर्वी क्षेत्र द्वारा बायपास स्थित एक रिसोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जितेन्द्र माहेश्वरी के मुख्य आतिथ्य एवं राष्ट्रीय वनबंधु परिषद की महामंत्री श्रीमती गीता मूंदड़ा तथा एलेन ग्रुप के डायरेक्टर नवीन माहेश्वरी के विशेष आतिथ्य में संस्था के रजत जयंती वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रकाशित स्मारिका एवं नए वर्ष के कैलेंडर का लोकार्पण किया गया।

News – 2

 रोजगार मेले के लिये पवन जैन नोडल अधिकारी

Indore News. इन्दौर में 12 जनवरी को आयोजित होने वाले रोजगार मेले के लिये कलेक्टर मनीष सिंह ने अपर कलेक्टर पवन जैन को नोडल अधिकारी बनाया है। जैन रोजगार मेले के संबंध की जा रही व्यवस्थाओं का पूर्ण समन्वय करेंगे

News – 3

त्रैमासिक, छमाही, प्रीबोर्ड एवं मुख्य परीक्षा के अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि करने के निर्देश

Education News. माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश से संबद्ध शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत कक्षा – 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के मौजूदा शैक्षणिक सत्र के त्रैमासिक, छमाही, प्रीबोर्ड एवं मुख्य परीक्षा के अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि की जानी है।
एमपी ऑनलाइन के जरिए 15 जनवरी तक यह प्रविष्टियां सुनिश्चित करने के आदेश संबंधित शिक्षण संस्थाओं को पूर्व में ही जारी किए जा चुके हैं। ऐसी शिक्षण संस्थायें जिन्होंने अभी तक यह काम नहीं किया है, उनको माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा सचेत किया गया है कि इस काम को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराएं। इस कार्य के लिये तिथि में वृद्धि नहीं की जायेगी और न ही ऑफलाईन अंक मान्य किए जायेंगे।

News – 4

होम क्वारंटाइन व्यक्तियों के लिए कोविड-19 कमांड कॉल सेंटर, टोल फ्री नंबर पर ले सकेंगे परामर्श

Indore News.  जो व्यक्ति होम क्वारंटाइन में है उनके निवास स्थान से सीधे संवाद के लिए जिला स्तरीय कोविड–19 कमाण्ड कॉल सेंटर बनाया गया है। राज्य स्तर पर 104 या 181 नंबर पर कॉल करके भी टेलीमेडिसीन सेवा का लाभ लिया जा सकता है। 24×7 हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल कर जानकारी ली जा सकती है। होम क्वारंटाइन व्यक्तियों तथा उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1075 जारी किया गया है। होम क्वारंटाइन व्यक्ति अथवा उनके परिजन इमोशनल वेलनेस तथा साइकोलॉजिकल सपोर्ट एवं अन्य जरूरी परामर्श मानसिक सेवा प्रदाताओं से नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

News – 5

इन्दौर सराफा बाजार

Indore News. सोमवार को स्थानीय सराफा बाजार में व्यापार की मात्रा कम ही रही। दोनों ही मूल्यवान धातुओं में बाजार सुस्ती पर रहे। भाव इस प्रकार रहे :- चॉंदी (9999) 61700, चॉंदी (99) 61600, टंच 60700, सिक्का 750, सोना 10 ग्राम 48900
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।