Crime News Indore – इंदौर शहर में दोहरा हत्याकांड : माँ बेटे को उतारा मौत के घाट, पति पर संदेह

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर क्राइम न्यूज़. इंदौर के बाणगंगा इलाके में पति ने अपनी पत्नी और 11 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। परिवार महाराष्ट्र के अकोला का रहने वाला है। काम की तलाश में चार दिन पहले ही इंदौर आए थे। घटना के बाद आरोपी पति फरार है।

घटना गणेश धाम कॉलोनी की है। बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे के लगभग मंगेश अपने घर पहुंचा था। तभी उसने 11 साल के आकाश डेंगे और उसकी मां शारदाबाई डेंगे का शव कमरे में पड़ा देखा। मामले में उसने अपने मकान मालिक गुर्जर को सूचना दी। जिसके बाद डॉयल 100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई।  सूत्रों के मुताबिक हत्या महिला के पति कुलदीप ने की है। उसकी तलाश की जा रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।