MP News – शराब कम सेवन औषधि समान, ज्यादा पीना जहर जैसा: साध्वी प्रज्ञा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, ‘शराब सस्ती हो या महंगी हो, शराब औषधि का काम करती है. वो आयुर्वेद में शराब यानी अल्कोहल जो होता है उसका सीमित मात्रा में औषधि का काम करता है और असीमित मात्रा में वो ज़हर होता है.’

भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं.

बीजेपी सांसद ने यहां अपने एक बयान में शराब को कम मात्रा में लेने पर औषधि की तरह काम करने की बात कही है.

उन्होंने कहा कि सीमित मात्रा में शराब औषधि का काम करती है और असीमित मात्रा में ज़हर की तरह होती है. साध्वी प्रज्ञा के बयान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और वायरल भी हो रहा है.

गुरुवार को साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, ‘शराब सस्ती हो या महंगी हो, शराब औषधि का काम करती है.

वो आयुर्वेद में शराब यानी अल्कोहल जो होता है उसका सीमित मात्रा में औषधि का काम करता है और असीमित मात्रा में वो ज़हर होता है.

इसको सबको समझना चाहिए, सुनना चाहिए और उसको अधिक लेने से जो नुकसान होते हैं उसको समझकर उसे बंद करना चाहिए.’

इसके अलावा उन्होंने शराबबंदी पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का समर्थन भी किया और कहा कि मध्य प्रदेश में शराबबंदी होनी चाहिए. इससे अपराध बढ़ते हैं और घर में क्लेश होता है.

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा था कि ‘गोमूत्र पीने से फेफड़ों का इंफेक्शन दूर होता है.

मैं खुद भी गोमूत्र अर्क लेती हूं और इसलिए मुझे अभी तक कोरोना के लिए कोई औषधि नहीं लेनी पड़ी और ना ही मुझे अभी तक कोरोना हुआ है.’ उनके इस बयान की लोगों ने आलोचना की थी और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया था.

साध्वी ने रतलाम के गांव सुराना में मुस्लिम समुदाय द्वारा हिंदूओं को परेशान करने पर कहा सभी धर्मों को सद्भावना के साथ रहना चाहिए।

यदि कोई समस्या है तो शासन-प्रशासन स्तर पर निराकरण किया जाना चाहिए। पलायन करने की कोई जरूरत नहीं है।

कांग्रेस ने सांप्रदायिक सद्भावना बिगाड़ने का काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती हमेशा तर्कपूर्ण बातें करती हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।