MP News – प्रदेश में फिलहाल ठंड से राहत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

अगले 24 घंटों में फिर करवट लेगा मौसम, कुछ जिलों में बारिश-ओले गिरने की संभावना

MP News. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में ठंड से राहत महसूस की गई। पूर प्रदेश में दिन और रात के पारे में उछाल रही।
खजुराहो में जहां दिन का तापमान बीते 24 घंटे में 7.2 तक ऊपर गया, वहीं सीधी में रात का तापमान 5.4 डिग्री तक उछला।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। 23 जनवरी तक मौसम इसी तरह रहेगा। बताया जाता है कि जनवरी के आखिरी सप्ताह में कड़ाके की ठंड रहेगी।
करीब पांच दिन तक फिर से प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर चल सकती है।  मौसम केंद्र की रिपोर्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा।
सागर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा रहा। अगले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में तथा नीमच, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़, आगर, विदिशा, टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी, दमोह, सागर जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पडऩे की संभावना है। कहीं-कहीं अल्पकालिक ओलावृष्टि की भी संभावना है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।