Religion News – गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर माँ कालकाधाम मंदिर में हुआ रिटायर्ड आर्मी अफसरों का सम्मान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

“शेरों के पुत्र शेर ही जाने जाते हैं, लाखों के बीच फौजी पहचाने जाते हैं”

मां भारती के वीर सपूतों के सम्मान में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सम्मान समारोह

इंदौर। विजयनगर स्थित माँ कालकाधाम मन्दिर में बुधवार संध्या 8:30 बजे पश्चात  मन्दिर के भक्तों ने रिटायर्ड आर्मी अफसरो का सम्मान बड़े ही धूम-धाम हर्ष-उल्लास के साथ किया।

मन्दिर में महाआरती व महाप्रसादी का भोग लगा था। चारों ओर का वातावरण भारत माता की जय व वन्दे मातरम से गूंज रहा था और पुष्पों की माला व फूल बरसाकर आर्मी सर का स्वागत किया गया।

इसी दौरान रिटायर्ड आर्मी अफसरो ने बताया कि कैसे आप देश की सेवा कर सकते हो, देशभक्त बन सकते हो, आर्मी में जाने के लिए कैसे तैयारी करें, सियाचीन युद्ध के विषय में बताया व आदि विषयों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विनोद  सुनेर, राकेश सुनेर, दुर्गेश आवटे, कुलदीप बेनीवाल, आशीष भदौरिया, हरजीत सिंह, शशांक पोफली व आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।