Education News – छात्रवृत्ति के लिए स्वयं का प्रोफाइल पंजीकरण जरूरी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

भोपाल। पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति हेतु संचालित मध्यप्रदेश छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 पर शैक्षणिक सत्र 2021-22 के विद्यार्थियों के लिये ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन करने हेतु निकट भविष्य में निर्माणाधीन नए एमपीटास सॉफ्टवेयर के माध्यम से लाभ प्राप्त करने हेतु विद्यार्थियों को स्वयं का प्रोफाइल पंजीकरण होना आवश्यक होगा।

विद्यार्थी अपना प्रोफाइल पंजीकरण हेतु आधार कार्ड (आधार कार्ड में पूर्ण डाटा यथा सही नाम पूर्ण जन्म दिनांक प्रारूप में, आधार से मो. नंबर लिंक यथा संभव डिजीटल जाति प्रमाण पत्र, समग्र परिवार आईडी एवं समग्र सदस्य आईडी, विद्यार्थी के छात्रवृत्ति आवेदन मे दर्ज बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक हो, समग्र डाटावेस में विद्यार्थी के परिवार मुखिया से संबंध, लिंग, पूर्ण जन्म दिनांक प्रारूप में, जाति- उपजाति, माता-पिता का नाम आदि अद्यतन होना आवश्यक है।

आगामी आदेश तक विद्यार्थी एमपीटास सॉफ्टवेयर के माध्यम से आवेदन करने के लिए उक्त दस्तावेजों की तैयारी पूर्ण कर रखे। दस्तावेजो के अभाव में यदि कोई विद्यार्थी छात्रवृत्ति आवेदन करने से वंचित रहता है तो इसका समस्त जवाबदारी स्वयं विद्यार्थी होगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।