MP News – शराबबंदी अभियान को लेकर दबाव की राजनीति बना रही उमा भारती : कांग्रेस

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश में नई आबकारी नीति को लेकर लगातार सियासत हो रही है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अपने शराबबंदी अभियान को थोड़ा और आगे खिसका दिया है।
उमा भारती की नई तारीख पर कांग्रेस पार्टी ने भी तंज कर दावा किया है, कि शराबबंदी अभियान के नाम पर बीजेपी नेत्री सिर्फ दबाव की राजनीति कर रही हैं।
दरअसल कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने उमा के ताजा बयान पर प्रतिक्रिया देकर कहा कि पूर्व सीएम सिर्फ नई तारीखों का ऐलान करने के अलावा और कुछ नहीं कर रही हैं। और तारीख देकर केवल दबाव की राजनीति कर रही हैं।
उन्होंने ट्वीट किया कि प्रदेश में शराबबंदी अभियान शुरू करने पर उमा भारती की तारीख़ एक बार फिर आगे बढ़ी।पहले 8 ,दूसरी 15 जनवरी और बाद में तीसरी 14 फरवरी तय कही है।
अब दतिया में कह रही है, कि 14 फ़रवरी के बाद इस मुद्दे पर चर्चा करूँगी? तारीख़ पे तारीख, तारीख पे तारीख, सिर्फ दबाव की राजनीति कर रही है।
बता दें कि उमा भारती ने पिछले साल प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू करने की मुहिम छेड़ी थी। प्रदेश में इस लागू करने के लिए अभियान का एलान किया।
लेकिन बीते एक साल में उमा भारती सिर्फ तारीखों का एलान करती रहीं। उनके सड़क पर उतरने की पिछली तारीख 15 जनवरी थी।
लेकिन इसी दौरान शिवराज सरकार ने प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू करने का ऐलान कर दिया। वहीं नई आबकारी नीति के एलान के साथ ही एक बार फिर लोग पूर्व सीएम उमा भारती से सवाल पूछने लगे।
जिसके बाद उन्होंने घोषणा करी कि वे 14 फरवरी से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।लेकिन इसके बाद आज उमा भारती ने एक बार फिर अपने अभियान को टालते हुए कहा है कि वे 14 फरवरी के बाद अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।