MP News in Hindi – सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से एयरपोर्ट पर बनेगा वीआईपी लाउंज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

आम यात्रियों की परेशानी होगी कम, नए एयरपोर्ट के काम को भी मिलेगी गति

MP News. इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से 10 फरवरी को मिलकर पुराने टर्मिनल भवन में वीआईपी लाउंज, मीटिंग रूम, एंट्री वेटिंग लॉबी के निर्माण एवं नए एयरपोर्ट के काम को गति देने का निवेदन किया था। इंदौर सांसद द्वारा उठाई गई मांगों को सिंधिया ने प्राथमिकता पर रखते हुए 15 फरवरी को हुई भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) बोर्ड में रखा जिसे स्वीकृत दे दी गई।
लालवानी को लिखे पत्र में सिंधिया ने मंत्रालय की मध्य प्रदेश की एविएशन सेवाओं को बेहतर बनाने और सुद्रढ़ करने की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए बताया कि बोर्ड ने पुराने भवन की 506.45 वर्गमीटर (5,000 स्क्वायर फ़ीट से ज़्यादा) भूमि मध्यप्रदेश सरकार को टोकन लाइसेंस शुल्क 1/- रुपए प्रतिवर्गफीट प्रतिमाह पर आवंटित करने की स्वीकृति दे दी है।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि इंदौर एयरपोर्ट पर अक्सर वीआईपी मूवमेंट होता है, इस कारण यात्रियों को परेशानी होती थी। कई यात्रियों ने शिकायत की थी कि वीआईपी के स्वागत में आने वाली भीड़ एवं सिक्योरिटी प्रोटोकॉल की वजह से दिक्कत होती है और कई बार फ्लाइट छूटने की नौबत भी आ जाती है। इसलिए वीआईपी लाउंज की आवश्यकता थी।
लालवानी ने इंदौर के नए एयरपोर्ट के बारे में बताया कि इस कार्य को भी गति प्रदान करने का आश्वासन मा.मंत्री जी ने दिया है।
सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को धन्यवाद दिया है। सांसद लालवानी ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को बधाई देते हुए कहा कि सिर्फ 1 हफ्ते में ही अलग वीआईपी लाउंज के प्रस्ताव को मंजूरी दी है जिससे हज़ारों यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।