MP News Live – मालवा निमाड़ के 34 लाख उपभोक्ताओं को दी एक रुपए यूनिट में बिजली 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

गृह ज्योति योजना के तहत 150 यूनिट से कम खपत वाले उपभोक्ता लाभान्वित 
मप्र। मध्य प्रदेश पश्चिम बिजली कंपनी राज्य शासन की लोकप्रिय गृह ज्योति योजना का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। मालवा और निमाड़ के सभी 15 जिलों में एक माह के दौरान  34  लाख उपभोक्ताओं 1 रुपए यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध कराई गई है।
इन पात्र उपभोक्ताओं को प्रथम 100 यूनिट तक बिजली 1 रुपए यूनिट की दर से प्रदान की गई है। इससे शासन की ओर से उपभोक्ताओं को लगभग 135 करोड़ रुपए की सब्सिडी प्रदान की गई है।
मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने  बताया शासन के निर्देशानुसार गृह ज्योति यानी सस्ती बिजली योजना का नियमानुसार प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।
एक माह के दौरान इस योजना से 34 लाख उपभोक्ता लाभान्वित हुए है। प्रत्येक उपभोक्ता को 300 से 515 रुपए की सब्सिडी प्रदान दी गई है।
कंपनी क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं को 135 करोड़ रुपए के  लगभग सब्सिडी मुहैया कराई गई है। इन 34 लाख उपभोक्ताओं के एक माह के  खपत बिल मात्र 100 से 500 रुपए तक प्रदान किए गए है।
तोमर ने बताया कि 15 जिलों में सबसे ज्यादा इंदौर जिले में लगभग साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं को लाभ दिया गया है।
कंपनी क्षेत्र के धार,  देवास,  बड़वानी,  खरगोन,  मंदसौर, रतलाम,  उज्जैन आदि जिलों में भी सवा दो लाख से ज्यादा उपभोक्ता लाभान्वित हुए है।
अन्य जिले में भी एक लाख से पौने दो लाख उपभोक्ताओं को पात्रतानुसार एक रुपए यूनिट की दर से 100  यूनिट तक रियायती दर से बिजली प्रदान की गई है।
प्रबंध निदेशक तोमर ने बताया कि योजना के क्रियान्वयन में दैनिक 5 यूनिट खपत की पात्रता आती है, तीस दिन में 150 यूनिट से ज्यादा खपत आने पर माह विशेष के लिए पात्रता समाप्त हो जाती है।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार कंपनी के कर्मचारी, अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं से योजना लाभ के संबंध में फीडबैक भी लिया जा रहा है। प्रबंध निदेशक ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल भुगतान का आह्वान किया है।
हितग्राही बोले योजना बहुत अच्छी
– इंदौर शहर के श्रीयंत्र नगर के उपभोक्ता अशोक लोभाने का कहना हैं कि आपूर्ति व्यवस्था ठीक है। बिल भी सब्सिडी वाले प्राप्त हो रहे है। इससे परिवारजन प्रसन्न है।
– इंदौर के मूसाखेड़ी क्षेत्र के अभिलाषा नगर के विजय बौरासी का कहना हैं कि मुझे भी सतत छोटा बिल मिल रहा है। मैं प्रतिमाह बिल भरता हूं, शासन की योजना से संतुष्ट हूं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।