MP News –  पौध-रोपण कर बनाए जन्म-दिन को सार्थक – मुख्यमंत्री श्री चौहान

sadbhawnapaati
2 Min Read

अनियमित वर्षा, ग्लेशियरों के पिघलने और समुद्र का जल-स्तर बढ़ने के खतरों से धरती को बचाने के लिए पौध-रोपण आवश्यक मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रतिदिन पौध-रोपण का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में हुए सम्मिलित मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में स्वयंसेवी संस्थाओं ने रोपे 425 पौधे पेड़ लगाने का अभियान निरंतर रहेगा जारी
भोपाल ।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वातावरण के तापमान को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग के कारण धरती का तापमान 2 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ जाएगा।
जिससे ग्लेशियर पिघलेंगे, समुद्र का जल-स्तर बढ़ेगा और वर्षा अनियमित होगी। इन संकटों से बचने का एक प्रभावी माध्यम वृक्षारोपण है। वृक्षारोपण को हमें अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना होगा।
परिजनों की स्मृति और हर खुशी के मौके पर हम पौध-रोपण अवश्य करें। जन्म-दिवस पर फूलों के गुलदस्ते, माला पहनाने और होर्डिंग लगाने जैसी गतिविधियाँ व्यर्थ हैं।
पेड़ लगाने से जन्म-दिवस अधिक सार्थक होगा। इससे हम जिस दिन दुनिया में आए हैं उस दिन का स्मरण करते हुए पृथ्वी को कुछ भेंट कर रहे होंगे। यह हमारी धरती के प्रति प्रेम की अभिव्यक्ति होगी।
साथ ही जन्म-दिवस आदि पर वंचितों की सहायता, समाज सेवा जैसी गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जाए। यह गतिविधियाँ हमारे जन्म-दिवस को सार्थक स्वरूप देंगी।
Share This Article