MP News Hindi – मध्यप्रदेश खास न्यूज़ |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

MP News – 1

घर-घर चलो अभियान जन जागरण अभियान से डरी बीजेपी –  भूपेंद्र गुप्ता    

कांग्रेस के घर चलो, घर घर चलो और जन जागरण अभियान से डरकर भाजपा महामंथन बैठकें कर रही है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा के इस बयान को कि वे विपक्ष को कमजोर नहीं मानते सच की स्वीकृति बताया।
गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के घर-घर चलो अभियान जन जागरण अभियान और उनके दौरों में जुड़ती भीड़ से भाजपा में छटपटाहट है। भाजपा कांग्रेस की आलोचना भी करती है और अंदर- अंदर सहमी भी है क्योंकि वह जानती है कि इसी ओवर कॉन्फिडेंस और बड़बोलेपन के कारण ही कमलनाथ ने 2018 में भाजपा को घर बैठा दिया था।
गुप्ता ने कहा कि ईवेंटजीवी महामंथनों में भारतीय जनता पार्टी चंदे के लिए तो महामंथन करती है लेकिन जो दृष्टि पत्र उसने 2018 में जारी किया था उसके ऊपर महामंथन नहीं करती। जनकल्याण भाजपा के महामंथन का विषय ही नहीं है । यह अपने आप में भारतीय जनता पार्टी के एक मुखौटे को सामने लाने के लिए काफी है ।
गुप्ता ने कहा आज भाजपा भूख और अकाल से मरते गोवंश पर महामंथन नहीं करती,रोजगार और मंहगाई पर महामंथन नहीं करती,लेकिन चंदा कहां से आयेगा इस पर महामंथन जरूर करती है।कर्मचारियों के एरियर्स,पेशन पर चर्चा नहीं करती,किसानों की मुश्किलों पर और जाब पर चर्चा नहीं करती हिजाब पर करती है।

MP News – 2

केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी और मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भगवान महाकालेश्वर का अभिषेक कर किया पूजन-अर्चन


भोपाल।  केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री तिन गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर मन्दिर में अभिषेक और पूजन-अर्चन किया। श्री महाकालेश्वर मन्दिर के पुजारी पं. प्रदीप गुरू, पं. आशीष गुरू, पं. संजय गुरू एवं अन्य पुजारी और पुरोहितों ने अभिषेक और पूजन-अर्चन सम्पन्न कराया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंधन समिति की ओर से केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी का शॉल और स्मृति-चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। इस दौरान सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया सहित विधायक एवं जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

MP News – 3

दिग्गी राजा ने शिवराज को पत्र लिखकर कहा, पुलिस कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित कर रही


भोपाल । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। पत्र में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।इसके साथ ही दिग्गी राजा ने खुरई कांड’ की जांच के लिए एसटीएफ टीम गठित करने की मांग की है। वहीं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील सीएम शिवराज से की है। दरअसल दिग्विजय ने पत्र में लिखा है कि कांग्रेस नेताओं को चुन-चुनकर टारगेट किया जा रहा है। पुलिस कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं को टारगेट कर रही है। प्रदेश को वेलफेयर स्टेट’’ से पुलिस स्टेट के रूप में तब्दील होने से बचाया जाए। हाल ही में घटित इस तरह की घटनाएं राज्य के पुलिस स्टेट बनने का संदेश दे रही है। बता दें कि खुरई में कुछ दिन पहले तहसील परिसर में कांग्रेस और बीजेपी के नेता आमने-सामने हुए थे। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। लाठीचार्ज में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।