खजराना गणेश मंदिर की दानपेटी से निकले 1000-500 के पुराने नोट, आस्था की अर्जियां भी निकली 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore Khajrana Mandir News in Hindi

इंदौर। इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में दानपेटियों को खोला गया। दानपेटियों में 20 से 25 लेटर, सोने-चांदी के आभूषण, लोहे का एक गुल्लक, विदेशी मुद्रा, बंद हो चुके 1 हजार और 500 रुपए के नोट सहित करीब 35 लाख रुपए की राशि निकली है। भक्तों ने लेटर लिखकर भगवान से अपनी मनोकामना पूरी होने की अर्जी लगाई है।
पुराने 500 और 1000 के नोट बंद हो चुके हैं। इसे जमा करवाने की तारीख भी निकल चुकी है। ऐसे में अब मंदिर की दानपेटी से निकले 90 हजार से ज्यादा के पुराने नोटों का क्या होगा।
इन दानपेटियों से कुछ चिट्ठियां भी निकलीं हैं जिनमें भक्तों ने अलग-अलग मनोकामनाएं लिखी हैं।
करीब दो दर्जन से ज्यादा चिट्ठियां, लोहे का एक गुल्लक, विदेशी मुद्रा, सोने-चांदी के आभूषण, सोने के सिक्के, सोने की दुर्वा, चांदी की गाय, चांदी के नाग, पायजेब, हाथ घड़ी सहित अन्य जेवरात भी निकले हैं।
दानपेटी में एक बच्चे द्वारा चढ़ाया गया लोहे का गुल्लक मिला है। इसमें सिर्फ सिक्के ही निकले है।
गुल्लक पर लिखा था कि माता-पिता के स्वास्थ्य के लिए गुल्लक दान की है। एक व्यक्ति ने चिट्ठी में बीमारी ठीक करने की बात लिखी है तो एक भक्त ने लिखा कि मेरी चुनाव से ड्यूटी निरस्त करवा दीजिए।

पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि मंदिर में जो भक्त आते हैं वे अपनी श्रद्धानुसार दान करते हैं। कुछ लोग मनोकामना लिखकर जाते हैं।

बताया गया कि करीब चार माह पहले दानपेटियां खोली गई थी। उस समय लगभग एक करोड़ से ज्यादा की राशि दानपेटियों से निकली थी। अगले तीन दिनों तक गणना चलेगी, इसके बाद पूरी राशि की गणना हो सकेगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।