भोपाल। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने संघर्ष और परिश्रम की कहानी को साझा करें… खुद की जुबानी पर आधारित “विडियों प्रतियोगिता” म.प्र. कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चन्द्र प्रभास शेखर द्वारा म.प्र. में प्रारंभ किया गया।
प्रतियोगिता को दो भागों में विभाजित किया गया है, जिसमें वर्ग-अ 18 वर्ष से कम आयु और वर्ग-ब 18 वर्ष से अधिक आयु को शामिल किया गया है।
इस प्रतियोगिता का उदेश्य समाज की संघर्षशील महिलाओं द्वारा किये गए संघर्ष को समाज के समक्ष दर्शाते हुये स्थान देना है ताकि उन के संघर्ष से अन्य महिलाएं भी प्रेरित हो ! यह प्रतियोगिता केवल महिलाओं के लिए है।
मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने बताया कि अभा महिला कांग्रेस के निर्देश पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतियोगी के संघर्ष से सफलता तक की कहानी 3 मिनिट के वीडियों के रूप में डाली जानी है।
वीडियों भेजने की अंतिम तिथि 8.4.2022 निर्धारित की गई है। वहीं राज्यों के लिये प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा 14 अप्रैल 2022 और राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिनांक 1 से 3 मई के बीच राष्ट्रीय एकता व नेतृत्व विकास शिविर लगाकर आयोजित की जायेगी।
ये सभी वीडियों अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा जारी वेबसाईट- LHLSH contst@gmail.com पर अथवा वाट्सएप नंबर 919355418897 पर डाले जा सकते है।
महिला कांग्रेस की पदाधिकारी इस में भाग नहीं ले सकेगी। दोनों वर्गों में से (वर्ग अ एवं वर्ग ब) तीन-तीन विजेता चुने जायेगे। इन विजेताओं को राज्य स्तर के विजेताओं को तीन दिवसीय राष्ट्रीय एकता व नेतृत्व विकास शिविर में भाग लेने का मौका मिलेगा।
नेतृत्व विकास शिविर में भाग लेने वाली प्रतियोगियों के आने-जाने और रहने की व्यवस्था महिला कांग्रेस करेगी। राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष तीन विजेताओं को क्रमशः जिसमें प्रथम पुरूस्कार स्कूटी, द्वितीय पुरूस्कार लैपटॉप और तृतीय पुरूस्कार स्मार्ट फोन दिया जायेगा। साथ ही प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र भी दिये जायेंगे।
प्रतियोगिता का शुभारम म.प्र. कांग्रेस कार्यालय में म.प्र. महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल, प्रकाश जैन, राजीव सिंह, संजय सिंह, संतोष कंसाना, गीता मिश्रा, राजलक्ष्मी नायक, लता देवरे, शीतल मालवीय, यशोदा पांडे, मीणा यादव, हसना परवीन, महक राणा, नीतू सिंह, रुकमनी, सुनीता,अनीता,एवं फराना खान की उपस्थिति में हुआ।