शिवराज के नाम नया रिकॉर्ड, भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले सीएम बने

sadbhawnapaati
2 Min Read

MP NEWS | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भाजपा के मुख्यमंत्रियों में अब सबसे लंबा कार्यकाल शिवराज के नाम हो गया है। वर्तमान मुख्यमंत्रियों में शिवराज देश में सबसे लंबे समय तक सीएम रहने में चौथे नंबर पर है।

बता दें कि रमन सिंह 15 साल 10 दिनों तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 17 मार्च को उन्हें पीछे छोड़ दिया है।
उन्होंने 15 साल 11 दिन पूरे कर लिए। प्रधानमंत्री मोदी भी तेरह सालों तक सीएम रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान चार बार मुख्यमंत्री बनने वाले इकलौते नेता भी हैं।
वर्तमान मुख्यमंत्रियों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम देश में सबसे लंबे समय तक सीएम रहने में चौथे नंबर पर आता है। उनसे पहले ओडिशा के नवीन पटनायक, बिहार के नीतीश कुमार, नागालैंड के एन रियो का नाम आता है।

शिवराज सिंह चौहान को भाजपा ने 2005 में प्रदेश अध्यक्ष बनाया। इस बीच 29 नवंबर 2005 को पहली बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान पांच बार सांसद रहे।

चौहान पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी के विदिशा सीट छोड़ने पर 10वीं लोकसभा के लिए 1991 में सांसद चुने गए। 1996 में 11 लोकसभा में दोबारा सांसद चुने गए।
1998 में 12वीं लोकसभा के लिए तीसर बार, 1999 में 13वीं लोकसभा के लिए चौथी बार और 15वीं लोकसभा के लिए विदिशा से ही पांचवीं बार सांसद चुने गए गए। शिवराज के पहले अर्जुन सिंह और श्यामाचरण शुक्ल तीन-तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Share This Article