MP Weather: 3 वेदर सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में लू का अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते का हाल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भोपाल। मध्य प्रदेश में वर्तमान में 3 वेदर सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते प्रदेश का मौसम अचानक से बदल गया है। एमपी मौसम विभाग ने कल 19 मार्च 2022 शनिवार को कई जिलों में लू चलने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। मार्च माह के अंत तक एक बार फिर तेज गर्मी का असर देखने को मिलेगा।इंदौर में मार्च माह के अंत तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार है और ग्वालियर में अप्रैल माह में तापमान 42 डिग्री के ऊपर पहुंच सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 19 मार्च 2022 को नर्मदापुरम, धार, रतलाम, खरगोन और उज्जैन जिलों में लू चलने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा।सबसे न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस मंडला, धार और बैतूल में दर्ज किया गया। वही सबसे अधिकतम तापमान खरगोन में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।
मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बनने से मध्य पाकिस्तान एवं उससे लगे राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। विदर्म पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इन तीन वेदर सिस्टम के सक्रिय रहने से हवाओं का रूख दक्षिण-पूर्वी हो गया है और अधिकतम तापमान में कमी दर्ज होने के आसार हैं। वही इन तीनों वेदर सिस्टमों के प्रभाव से रविवार-सोमवार को जम्मू-कश्मीर, पंजाब में बारिश होने की भी संभावना है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।