मध्यप्रदेश. प्रदेश में द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर सियासत जारी है। आईएएस नियाज खान का कांग्रेस ने समर्थन किया है। कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने मंत्री विश्वास सारंग पर निशाना साधा।
कांग्रेस मीडिया विभाग के महामंत्री के.के. मिश्रा ने कहा कि नियाज एक विचारक लेखक और अधिकारी हैं। उन्होंने ट्वीट पर अभिमत दिया है। नियाज खान ने अपने विवेक का परिचय दिया है।
उनका स्वागत करना चाहिए। मिश्रा ने सारंग पर पलटवार करते हुए कहा कि विश्वास सारंग एक IAS अधिकारी को हैसियत दिखाने वाले कौन हैं। इस धरती पर पैदा हुआ कोई भी इंसान कीड़ा मकोड़ा नहीं है।
बीजेपी के संविधान में मुस्लिम कीड़े मकोड़े हो सकते हैं। बीजेपी नेता सिनेमाघरों के बाहर गेटकीपर बनकर काम कर रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि नियाज खान सट्टा-जुआ नहीं खिलवा रहे हैं।
बता दें आईएएस नियान खान ने ट्वीट कर मुसलमानों की हत्याओं पर भी फिल्म बनाने की बात निर्माता को कही थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि वे कीड़े मकोड़े नहीं बल्कि इंसान हैं।
इस पर पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा और मंत्री विश्वास सारंग ने उनके एक धर्म के प्रति चिंता करने का आरोप लगाया था। साथ ही इसे यूपीएससी की आचार संहिता का उल्लंघन बता कर कार्रवाई की मांग की थी।

