गौतम गंभीर ने किए भगवान महाकाल के दर्शन, द कश्मीर फाइल्स पर साधी चुप्पी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

उज्जैन: सोमवार को बीजेपी सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए। गंभीर रविवार रात को ही उज्जैन पहुंच गए थे। सोमवार सुबह करीब 4 बजे वह मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए। गौतम गंभीर ढाई घंटे तक मंदिर परिसर में रहे। सुबह 6:30 बजे वह मंदिर से निकल गए। इस दौरान उनके साथ उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया भी थे।
महाकाल के दर्शन करने के बाद गौतम गंभीर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, ‘उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि सब खुश रहें और देश आगे बढ़े और हम मजबूत बने।’ साथ ही उन्होंने दोबारा दर्शन करने के लिए महाकाल मंदिर आने की बात भी कही।

गौतम गंभीर से जब फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्होंने द कश्मीर फाइल्स नहीं देखी है। ऐसे में वह फिल्म को लेकर कुछ नहीं कह सकते।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत को लेकर गंभीर ने कहा कि डर इस बात का है कि आम आदमी पार्टी की सरकार को खालिस्तानियों का सपोर्ट मिलेगा तो देश के लिए उससे खराब कुछ भी नहीं हो सकता क्योंकि पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है।

 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।