कांग्रेस का महंगाई मुक्त भारत अभियान 31 मार्च को – कमलनाथ करेंगे शुरुआत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

पूरे देश में कांग्रेस महंगाई मुक्त भारत आंदोलन शुरू कर रही है। 31 मार्च को पूरे भारत में एक साथ कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल अनाज एवं मसालों की महंगाई के खिलाफ जन आंदोलन शुरू करेंगे। भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आंदोलन का शुभारंभ करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल में आंदोलन की शुरूआत पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ करेंगे।
प्रांतव्यापी इस प्रदर्शन में  सभी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में जनता के ऊपर बम की तरह विस्फोट की गई  इस महंगाई का विरोध  करेंगे। प्रत्येक जिले में  यह प्रदर्शन एक साथ किया जायेगा।
उन्होंने जनता से अपील की है कि महंगाई के दानव को परास्त करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में इन प्रदर्शनों में शामिल होकर बहरी सरकार के कानों तक ये आवाज पहुंचाए।

शेखर ने बताया कि इस प्रदर्शन में थाली, ताली, घंटा बजाकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया जाएगा।

क्योंकि मोदी सरकार को जनता की सिसकियां नहीं सुनाई देती मगर ताली और थाली की आवाज ही सुनाई पड़ती है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।