MP Live News in Hindi – मध्यप्रदेश की ख़बरें

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

MP News -1

नहीं हुई MPTET वर्ग-3 की परीक्षा निरस्त – मंत्री इंदर सिंह परमार

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह ने प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग-3 की परीक्षाएं निरस्त होने की सूचना को निराधार बताया है। परमार ने बयान जारी कर कहा कि परीक्षा निरस्त करने संबंधी खबरें भ्रामक और झूठी हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें। परीक्षा नियम अनुसार समय पर आयोजित की गई है। सभी अभ्यर्थियों को सफल होने के लिए शुभकामनाएं।

 

MP News -2

लेक्चरर साली पर एसिड अटैक करने वाले जीजा को आजीवन कारावास

भोपाल के अरेरा कॉलोनी में महिला लेक्चरर पर एसिड फेंकने वाले आरोपियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उन पर 3 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। भोपाल में एसिड अटैक के आरोपियों पर इतना बड़ा अर्थदंड लगाने का संभवत: यह पहला मामला है। जानकारी के मुताबिक 18 जून 2016 को युवती पर डोंगरगढ़, छत्तीसगढ़ के रहने वाले उसके जीजा त्रिलोक ने अपने साथी शुभम के साथ मिलकर एसिड फेंक दिया था। जिसमें युवती गंभीर रूप से झुलस गई थी। आरोपी अपनी साली से एकतरफा प्रेम करता था।

 

MP News -3

जबलपुर SP ऑफिस में जहर खाकर पहुंची महिला, बेहोश हुई

जबलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक महिला जहर खाकर पहुंच गई। महिला बेहोश होकर गिर गई, तब लोगों को पता चला। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। महिला पति और ससुराल वालों से परेशान होकर पहुंची थी। ससुराल वाले पांच दिन से उसे घर में नहीं घुसने दे रहे। वह 9 साल के बेटे को लेकर भटक रही थी, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी। 35 साल की महिला आधारताल की रहने वाली है। वह SP से शिकायत करने पहुंची थी। उसकी शिकायत किसी अधिकारी ने नहीं सुनी। इंतजार के बाद उसे उल्टी होने लगी और छटपटाते हुए बेहोश हो गई।

 

MP News -4

भोपाल में बीजेपी मंडलाध्यक्ष पर एफआईआर , ठेले वाले की पिटाई का आरोप

भोपाल पुलिस ने भाजपा के एमपी नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पर मारपीट का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने गन्ने की चरखी लगाने वाले विजय यादव के साथ 25 मार्च को मारपीट की थी।

विजय ने पुलिस को बताया कि वह MP नगर में शराब दुकान के पास गन्ने की चरखी लगाता है। 24 मार्च को उसका ठेला नगर निगम का अतिक्रमण अमला उठा ले गया था।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के कहने पर ठेला वापस मिल गया। 25 मार्च को राजेंद्र सिंह ठेले के पास पहुंचा। उसने धमकाया कि तुम मेरे बिना मदद के ठेले को नगर निगम से कैसे लेकर आ गए। उसके साथ मारपीट की।

 

MP News -5

शिवपुरी में पुलिस की बोलेरो से टकराकर ट्रैक्टर के दो हिस्से हुए

शिवपुरी के खरई कोटा फोरलेन हाईवे पर तेंदुआ पुलिस थाने की बोलेरो और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। बोलेरो का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर समेत तेंदुआ थाना प्रभारी मुकेश दुबेलिया और आरक्षक घायल हुए हैं। बंटी धाकड़ ट्रैक्टर लेकर खरई की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर के पीछे तेंदुआ थाना पुलिस की बोलेरो आ रही थी। अचानक बंटी ने ट्रैक्टर की स्टेयरिंग खरई गांव की ओर मोड़ दी। पीछे आ रही बोलेरो ट्रैक्टर में घुस गई।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।