MP Weather: 2 सिस्टम एक्टिव, तापमान में वृद्धि, 24 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, जानें नई अपडेट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

भोपाल.  मध्य प्रदेश में सूर्य के तेवर सख्त हो चले है, दिनों दिन तापमान में वृद्धि हो रही है। वर्तमान में 2 वेदर सिस्टम एक्टिव है, जिससे प्रदेश का मौसम भी प्रभावित है और तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते कई जिले तो लू की चपेट में आ गए है।

सोमवार 4 अप्रैल को मध्य प्रदेश मौसम विभाग (MP Weather Department) ने 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है और 18 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।आने वाले दिनों में तापमान में भी वृद्धि होने के आसार है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Report) के अनुसार, आज 4 अप्रैल 2022 को सागर, चंबल संभाग के साथ रीवा, सतना, सीधी, उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, भोपाल, राजगढ़, धार, खंडवा, खरगोन, नर्मदापुरम, रतलाम, ग्वालियर, गुना और दतिय आदि जिलों लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस खरगोन, नौगांव और नर्मदापुरम में दर्ज किया गया है ।

पिछले 24 घंटे में सभी जिले शुष्क रहे लेकिन सतना, खजुराहो, नौगांव, सागर, दमोह, रतलाम, गुना, ग्वालियर और दतिया में लू का असर रहा। आगामी दो दिन में इंदौर और भोपाल में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना हैं।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, वर्तमान में 2 वेदर सिस्टम एक्टिव है। पाकिस्तान और उसके आसपास बना पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में जम्मू–कश्मीर पर एक्टिव हो गया है, जिसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान और उससे आसपास बना प्रेरित चक्रवात अब पंजाब में पहुंच गया है, जिसके प्रभाव से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है।

इससे न्यूनतम-अधिकतम तापमान में अप-डाउन देखने को मिल रहा है,हालांकि जम्मू–कश्मीर पर बने सिस्टम के आगे बढ़ने के बाद अधिकतम तापमान में कुछ कमी आ सकती है।

5 अप्रैल से बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती घेरा दिखाई देने के आसार है, जिसके कारण इंदौर सहित प्रदेश के तापमान में हल्की कमी आ सकती है।ग्वालियर में अगले तीन दिनों तक लू व तीव्र लू के आसार रहेंगे।

इधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD Alert) ने अप्रैल के लिए पूरे महीने का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके अनुसार, भारत के उत्तर, पश्चिमी और मध्य भागों में भीषण गर्मी के साथ दक्षिणी और उत्तर पूर्व भारत के अलग-अलग इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

अगले पांच दिनों के दौरान दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में और अगले 3 दिनों के दौरान गुजरात, झारखंड और मध्य प्रदेश में लू चलने की संभावना है, वही अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी 5 अप्रैल को भारी बारिश होगी।

वहीं अगले 5 दिनों तक तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, तटीय, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तर-पूर्वी राज्यों, अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय क्षेत्र में भारी बारिश, तेज आंधी एवं बिजली गिरने की संभावना है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।