इंदौर: रेलवे शुरू कर रहा तीन ट्रेन  इंदौर, महू और उज्जैन शहरों के यात्रियों को होगी आसानी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर. ट्रेन से सफर करने वालों के लिए रेलवे की ओर से अच्छी खबर आई है। रेलवे इंदौर से भोपाल, इंदौर से महू और उज्जैन से भोपाल के बीच ट्रेन शुरू कर रहा है। इन ट्रेनों के शुरू होने के बाद यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी और सफर में आसानी रहेगी।

जानकारी के मुताबिक पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से शुरू होने वाली तीन जोड़ी ट्रेन का संचालन फिर से शुरू किया जा रहा है। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ और लगातार उठ रही मांग के बाद रेलवे ने इन इन ट्रेनों को फिर से शुरू करने का फैसला किया है।

बताया जा रहा है कि ट्रेन नंबर 19303/19304 इंदौर-भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस है। ट्रेन नंबर 19303 इंदौर-भोपाल एक्सप्रेस 14 अप्रैल से और ट्रेन नंबर 19304 भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस 15 अप्रैल से अगली सूचना तक चलेगी।
इस ट्रेन में एक थर्ड एसी, पांच स्लीपर और आठ सेकंड सीटिंग के कोच रहेंगे। यह ट्रेन पूरी तरह से आरक्षित रहेगी। ट्रेन नंबर 09199/09200 (नियमित ट्रेन नंबर 59319/59320) उज्जैन-भोपाल-उज्जैन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को भी शुरू किया जा रहा है।
ट्रेन नंबर 09199 उज्जैन-भोपाल स्पेशल ट्रेन 15 अप्रैल से तो ट्रेन नंबर 09200 भोपाल-उज्जैन स्टेशन ट्रेन 15 अप्रैल से अगली सूचना तक चलेगी। यह अनारक्षित ट्रेन है।
ट्रेन नंबर 09559/09560 (नियमित ट्रेन नंबर 79307/79308) डॉ. अंबेडकर नगर इंदौर डॉ.अंबेडकर नगर डेमू स्पेशल ट्रेन की भी शुरुआत की जा रही है।
ट्रेन नंबर 09559 डॉ. अंबेडकर नगर-इंदौर डेमू स्पेशल और ट्रेन नंबर 09560 इंदौर-डॉ. अंबेडकर नगर डेमू स्पेशल 14 अप्रैल से अगली सूचना तक चलेगी। यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित है। रेलवे की वेबसाइट पर इन ट्रेनों की पूरी जानकारी मिल सकती है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।