वेब सीरीज ‘लंदन फाइल्स’ का ट्रेलर रिलीज, डिटेक्टिव का किरदार निभाएंगे अर्जुन रामपाल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Bollywood News. अभिनेता अर्जुन रामपाल जल्द ही एक रोमांच और सस्पेंस से भरी हुई सीरीज ‘लंदन फाइल्स’ में नजर आने वाले हैं। ‘लंदन फाइल्स’ एक इनवेस्टिगेटिव वेब सीरिज है, जिसमें अर्जुन एक डिटेक्टिव का किरदार निभाएंगे।

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें अर्जुन का किरदार फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी ट्रेलर आने की जानकारी साझा की है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि ओम तैयार है या नहीं? उनके छुटकारे का रास्ता मीडिया मुगल की बेटी के मामले को सुलझाना है। क्या वह उसे एक अंधेरी जगह पर ले जाएगा? लंदन फाइल्स का ट्रेलर अब रिलीज हो गया है। 21 अप्रैल से ये वूट सेलेक्ट पर स्ट्रीम होगी।
ट्रेलर की शुरुआत अर्जुन कपूर के किरदार से होती है, जिसे दवाई ना लेने पर चीजें दिखाई और सुनाई देने लगती हैं। जिस वजह से वह अपने आप पर भरोसा नहीं कर सकता। इसके बाद एक लापता लड़की का केस मिलता है, जिसे सुलझाने के दौरान वह खुद ही उसमें उलझता चला जाता है।
कहानी की बात करें तो यह बाप और बेटी की कहानी है, जिसमें बेटी खो गई है और अर्जुन रामपाल जासूस ओम सिंह के किरदार में उसे ढूंढ रहे हैं। जो राजनीतिक रूप से विभाजित लंदन शहर में एक लापता लड़की के मामले की जांच कर रहा है। इसके साथ ही वह अपनी समस्याओं से भी जूझ रहा है। जैसे-जैसे ओम की जांच आगे बढ़ती है और भी रहस्य सामने आते हैं। जो उसके लंबे समय से दबे हुए अतीत को उजागर करने की धमकी देता है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।