खरगोन में एक और थाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा, तीन पुलिस चौकियां होगी प्रारंभ 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

खरगोन/इन्दौर। इन्दौर संभाग के खरगोन शहर में हुए उपद्रव के बाद पहली शांति समिति की बैठक कंट्रोल रूम में सम्पन्न हुई। शांति समिति की बैठक डीआईजी तिलक सिंह की अध्यक्षता में हुई।
बैठक के दौरान समिति के सभी सदस्यों को बारी-बारी से सुना गया। सदस्यों ने उपद्रव के हालातों को दुखद बताते हुए शांति करने के पक्ष में कई महत्वपूर्ण सुझाव रखें। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने अपना पक्ष रखा।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, डॉ. नीरज चौरसिया, अपर कलेक्टर एसएस मुजाल्दा, एसडीएम मिलिंद ढोके उपस्थित रहे। सभी सदस्यों को सुनने के बाद डीआईजी सिंह ने कहा कि इस शहर में एक थाना नहीं बल्कि दो थाने होने चाहिए। इसका प्रस्ताव भेजा जाएगा।
अभी हाल में ही प्रभावित क्षेत्रों में 3 पुलिस चौकियां खोली जा रही है। इसके लिए स्थानीय नागरिकों से चर्चा करने के बाद स्थापित होगी। उनका जवाब देते हुए डीआईजी सिंह ने कहा कि 2 उपद्रवियों पर रासुका और 4 पर जिला बदर के प्रकरण बनाए गए हैं।
49 एफआईआर दर्ज की गई है। अभी 56 लोग चिन्हित किये गए हैं। वीडियो सर्विलान्स टीम जांच में जुटी है।
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी. ने सदस्यों से कहा कि यह शहर आप लोगों का है शांति तो बनानी ही होगी। अभी एक साथ कर्फ्यू खोलना ठीक नहीं है। हालांकि अभी इस पर विचार होना है। लेकिन कुछ दुकानों को और छूट दी जाएगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।