गर्ल्स हॉस्टल के सामने अश्लीलता करने वाले मजनू कुल्फी वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर. भंवरकुआं इलाके में अजीब वाक्या सामने आया जहाँ  इंदौरियों ने एक मनचले कुल्फीवाले को शांति से सबक सिखा दिया। वह गर्ल्स हॉस्टल के सामने देर रात तक तेज आवाज में गाने बजाकर गंदी हरकत करता था।

मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखकर आपत्तिजनक इशारे भी करता था। रहवासियों ने उसका वीडियो बनाकर पुलिस को दे दिया। पुलिस ने कुल्फीवाले को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भंवरकुआं इलाके का है।

TI शशिकांत चौरसिया के मुताबिक सम्राट नगर के रहवासियों ने गोपनीय शिकायत की थी कि रात में कुल्फी वाला आता है। वो अपने ठेले पर तेज आवाज में गाने बजाता है। अश्लील हरकतें भी करता है।

रहवासियों ने उसका वीडियो बनाकर पुलिस को भेजा था। वीडियो के आधार पर पुलिस रात में ही पहुंची। पुलिस रमेश (48) पुत्र मोतीलाल गुर्जर को पकड़कर थाने लाई।

उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। उसका ठेला भी जब्त कर लिया है। रमेश इंदौर में टैंकर वाली गली में रहता है। वह मूल रूप से भीलवाड़ा राजस्थान का रहने वाला है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।