प्रदेश मौसम: फिर तपने लगा मध्य प्रदेश, 13 जिलों में लू का अलर्ट, दो दिन बाद मौसम बदलने की संभावना

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

मध्य प्रदेश में तापमान उछाल भरने लगा है। दिन और रात का पारा बढ़ा है। दिन का पारा 44 के पास तो रात का तापमान 27 डिग्री को पार कर गया है।

मौसम विभाग ने 13 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन और गर्मी बढ़ने की संभावना है। उसके बाद पारे में फिर गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार देश के ऊपरी हिस्से में सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसके असर से उत्तर भारत में बादल छाएंगे, कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।
इसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर नजर आएगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान की ओर से गर्म हवाएं मध्य प्रदेश में नहीं आ पाएंगी। इससे गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी।
मौसम केंद्र के आंकड़ों की बात करें तो पचमढ़ी को छोड़कर पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है।
खजुराहो प्रदेश में सबसे गर्म रहा। खजुराहो में 43.8, दतिया-नौगांव में 43.6, खंडवा-खरगोन में 43.5, ग्वालियर में 43.3, दमोह में 43.2, राजगढ़ में 43.1, सतना में 42.9, सीधी में 42.6, टीकमगढ़-गुना में 42.2, उमरिया में 42.1, रतलाम-रीवा में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
भोपाल 40.9 26.2
इंदौर 40 22.1
ग्वालियर 43.3 24
जबलपुर 41.2 24.6

न्यूनतम तापमान को देखें तो पचमढ़ी को छोड़कर सभी जगह पारा 20 डिग्री के पार ही है। सबसे गर्म रात रायसेन में दर्ज की गई।

रायसेन में 27.2, भोपाल में 26,2, गुना-खंडवा में 26, खरगोन में 25.6, होशंगाबाद में 25.5, दमोह में 25.4, राजगढ़ में 25, जबलपुर में 24.6, टीकमगढ़ में 24.5, सतना में 24.3, सीधी में 24.2, ग्वालियर में 24, दतिया में 23.9, उज्जैन में 23.8, रतलाम में 23.6, बैतूल-सागर में 23.2, धार में 23.1 डिग्री तापमान रहा।

मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं रहा।

छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, सतना, रीवा, ग्वालियर, दतिया, भिंड, रतलाम, राजगढ़, खंडवा, खरगोन जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।