भाईचारे की तिरंगा यात्रा  जहांगीरपुरी में निकली , भारत माता के जयकारे के साथ बच्चों ने बरसाए फूल

sadbhawnapaati
3 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली के जहांगीरपुरी में आज उसी कुशल चौक से तिरंगा यात्रा निकली जहां 16 अप्रैल को हिंसा हुई थी, लेकिन आज यहां की तस्वीरें बिल्कुल जुदा थीं.

आज भाईचारे की वो तस्वीर दिखी, जो उन लोगो के लिए मुंहतोड़ जबाब थी जो लोगों में मजहबी नफरत बोने का काम करते हैं. दरअसल जहांगीरपुरी में अमन शांति के लिए स्थानीय लोगों द्वारा तिरंगा यात्रा निकली गयी. ये यात्रा इलाके में तकरीबन ढाई  किलोमीटर तक निकली.

जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद दोनों समुदाय के लोग उसी इलाके में भाईचारा बनाए रखने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली.

इस यात्रा में दोनों समुदायों से सैकड़ों लोग शामिल हुए. पुलिस प्रशासन की तरफ से इस यात्रा को इजाजत दी गई थी.

बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक ने लहराया तिरंगा प्यारा

तिरंगा यात्रा कुशल चौक से शुरु हुई जिसके बाद C ब्लॉक होते हुए संकरी गलियों से निकली. स्थानीय लोगों ने तिरंगा यात्रा का फूलों से स्वागत किया. घरों के बाहर हाथो को तिरंगा लेकर खड़े लोग नजर आये.

तिरंगा यात्रा C ब्लॉक के बाद BC मार्केट होते हुए वापिस कुशल चौक पहुंची. जिसके बाद तिरंगा यात्रा G ब्लॉक के तरफ गयी और वापिस कुशल चौक के पास ख़त्म हो गयी. पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे.

जहांगीरपुरी हिंसा, तिरंगा यात्रा, सदभावना यात्रा, भाईचारा, तिरंगा यात्रा, भारत माता की जयकार, बच्चों ने लहराया तिरंगा, बरसाए फूल, सुरक्षा के इंतजाम, लोगों ने किया स्वागत, जहांगीरपुरी हिंसा, हिंदू मुस्लिम समुदाय,
दिल्ली की जहांगीरपुरी में तिरंगा यात्रा C ब्लॉक होते हुए संकरी गलियों से निकली. स्थानीय लोगों ने तिरंगा यात्रा का फूलों से स्वागत किया.

सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

जहांगीरपुरी के कुशल चौक से तिरंगा यात्रा शुरू हुई, इस लिहाज से पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से चौकन्ना रही. तिरंगा यात्रा में सुरक्षा को देखते हुए पैरामिलिट्री फोर्सेस, सुरक्षा बल और दिल्ली पुलिस पूरी तरीके से तत्पर दिखाई दे रही है.

हिंदू और मुस्लिम पक्ष दोनों ही कुशल चौक पर पहुंचे और यहां से 6:00 बजे तिरंगा यात्रा शुरू हुई. हाथों में झंडे लिए दोनों पक्ष तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. यात्रा में शामिल लोगों पर फूल बरसाए गए हैं.

दिल्ली की जहांगीरपुरी में तिरंगा यात्रा वहीं से शुरू हुई, जहां पर हिंसा हुई थी. यात्रा कुशल चौक से शुरू हुई जिसके बाद C ब्लॉक होते हुए संकरी गलियों से निकली. स्थानीय लोगों ने तिरंगा यात्रा का फूलों से स्वागत किया.

घरों के बाहर हाथो को तिरंगा लेकर खड़े लोग नजर आये. तिरंगा यात्रा C ब्लॉक के बाद BC मार्केट होते हुए वापिस कुशल चौक पहुंची.

जिसके बाद तिरंगा यात्रा G ब्लॉक के तरफ गयी और वापिस कुशल चौक के पास ख़त्म हो गयी. पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे

Share This Article