शिवराज सरकार की कैबिनेट बैठक में हुए  8 बड़े फैसले

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

भोपाल। बुधवार 4 मई 2022 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में अहम शिवराज कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई, इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई, कैबिनेट बैठक की ब्रीफिंग चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने की।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं कि शासकीय कार्यालयों में सौर ऊर्जा का उपयोग किया जाएगा।

शासकीय आवासों, मंत्रियों के बंगलों पर सौर ऊर्जा के प्रावधानों को लागू किया जाएगा।मंदिरों के पुजारियों को 5 हजार रुपए मानदेय, संस्कृत शिक्षकों की भर्ती और संस्कृत विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप और सामान्य वर्ग के निर्धन परिवारों को संबल योजना का लाभ देने के ऐलान पर सीएम शिवराज सिंह चौहान को बधाई दी।

शिवराज कैबिनेट के बड़े फैसले

वैकल्पिक बिजली की व्यवस्था को लेकर ऊर्जा विभाग और नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के मंत्रियों और प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग के साथ एक समिति बनाई है, जिसमें बिजली उत्पादन के साथ सौर ऊर्जा और दूसरे ऊर्जा के स्त्रोतों को लागू करने पर कार्य करेंगे।

कैबिनेट बैठक में अहम निर्णयों में 1250 मेगावॉट के सोलर प्लांट के स्थापना की मंजूरी दी गई है।

सिंचाई के लिए – तीन सिंचाई परियोजनाओं को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई है, जिनमें सोनपुर मध्यम सिंचाई परियोजना, भामराजगढ़ सिंचाई परियोजना और सूरजपुरा मध्यम सिंचाई परियोजना शामिल है।

कैबिनेट बैठक में सिंगरौली में खनिज प्रद्यौगिकी संस्थान के स्थापना की मंजूरी दी गई है।

प्रदेश के 925 वन ग्रामों में से 827 ग्रामों को राजस्व ग्रामों में परिवर्तन किया गया है। कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया है कि आगामी 15 मई से 15 जून तक सभी मंत्रीगण राजस्व ग्रामों में जाकर दौरा करेंगे।

किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए लागू योजना को आगे बढ़ाने की कैबिनेट में स्वीकृति दी गई है।

ओंकारेश्वर में आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची बहुधातु प्रतिमा की स्थापना के लिए पेडस्टल सहित दूसरे कार्य के लिए 148.432 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।