इंदौर की टॉप ख़बरें – Indore News in Hindi

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
6 Min Read

Indore News in Hindi-1

बच्चों को बताए जल संग्रहण के लाभ

इंदौर। भू-जल संरक्षण अभियान के तहत शहर के चमेली देवी पब्लिक स्कूल, वैष्णव स्कूल, एक्रोपोलिस कॉलेज, रविशंकर स्कूल, आईएटीवी स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को जल की महत्ता और जलसंग्रहण सिस्टम के लाभ बताए गए। निगम द्वारा चोइथराम चौराहा और आईटी चौराहा से जल मार्च का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को चोइथराम चौराहा, अमितेश नगर, रीजनल पार्क विहार कॉलोनी, गणेश नगर के जल के प्राचीन स्त्रोत कुएं-बावड़ी, सरस्वती नदी आदि का अवलोकन कराया गया।

Indore News in Hindi-2

मुम्बई की आईटी कंपनी के कर्मचारी के साथ इंदौर में मारपीट करने वाला पकड़ाया

इन्दौर। विगत रात्रि बंबई बाज़ार जवाहर मार्ग पर आईटी कंपनी मुंबई में कार्यरत एक युवक के साथ मारपीट करने वाले बदमाशों के बारे में पुलिस को सुराग लगा तो आज सुबह पुलिस ने इस मामले में मोहनपुरा के साहिल को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके तीन अन्य साथियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। घटना यह थी कि धामनोद निवासी अर्पित जैन पत्नी अंकित जैन तथा छोटी बेटी आइरा के साथ जवाहर मार्ग से गुजर रहा था, इसी बीच तीन बदमाश बाइक पर आए और उन्हें टक्कर मार गिरा दिया तथा बदमाशों ने अर्पित के साथ मारपीट भी की जिसकी शिकायत उसने चौकी और थाना पंढरीनाथ में की थी। पंढरीनाथ थाना प्रभारी राकेश मोदी ने बताया कि अर्पित मुंबई में आईटी कंपनी में कार्यरत है और इन्दौर किसी काम के सिलसिले में आए थे। लौटते वक्त उसके साथ मारपीट की गई। फिलहाल पुलिस पकड़ाए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Indore News in Hindi-3

बदमाशों के बुलंद हौसले कहा – तेरी पत्नी को घर से उठा ले जाऊंगा

इंदौर। लसूडिया थाना पुलिस ने पवनराज कनौजिया की रिपोर्ट पर मोबाइक (एमपी .41 एमझेड 3725) पर लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के अनुसार निपानिंया के पास से फरियादी अपनी कार से जा रहा था, तभी मुलजिम कट मारते हुए निकले। पवन ने जब कहा कि गाड़ी ठीक से चलाओ तो उन्होंने कहा कि तेरी पत्नी को घर से उठा ले जाऊंगा तथा मुलजिमों ने अपने और साथियों को भी बुलवा लिया तथा आगे चलकर कुछ दूरी पर गाड़ी रोकी और उसके कांच फोड़कर फरियादी को धमकाया।

Indore News in Hindi-4

तारों पर सीधे तार डालकर बिजली चोरी करने वाले ने बिजली कर्मचारियों को धमकाया 

इंदौर। मालवा मिल जोन के सहायक यंत्री प्रदीपकुमार निगम दो दिन पूर्व लाला का बगीचा में अधिकारी पुनीत दुबे और मनोज शर्मा के साथ विद्युत लाइन के निरीक्षण के लिए गए थे। वहां पर एक घर में बगैर मीटर के विद्युत तारों पर सीधे तार डालकर बिजली का उपयोग होता दिखाई दिया। उक्त घर पर जब विद्युत मंडल की टीम पहुंची तो वहां रहने वाले मदन मिमरोट ने उन्हें देखते ही अपशब्द कहना शुरू कर दिए। उक्त बात उन्होने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया। पुलिस ने मामले में सहायक यंत्री की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Indore News in Hindi-5

लंबित भुगतान के संबंध में किसानों से अपील 

इन्दौर। ऐसे सभी कृषक जिन्होने गेहूं उपार्जन केंद्रों पर अपना गेहूं का विक्रय किया है। किन्तु उन सब के आधार नम्बर किसी बैंक से से लिंक ना होने के कारण उनका भुगतान अभी तक लंबित है, या ट्रांजेक्शन फेल हो गया है।
ऐसे समस्त कृषकों से अपील है कि वे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा में जाकर अपना  जिला सहकारी बैंक का खाता क्रमांक शाखा प्रबंधक के पास दर्ज कराएं ताकि की पोर्टल पर खाता अपडेट किया जाकर उनका भुगतान सुनिश्चित हो सके l साथ ही अपना आधार नम्बर भी बैंक खाते में लिंक करा लें ताकि भविष्य में आधार के माध्यम से होने वाले सभी प्रकार के भुगतानों में उन्हें कोई परेशानी न हो।

Indore News in Hindi-6

डिप्लोमा इंजीनियरिंग सेमेस्टर परीक्षा की समय-सारणी जारी 

इन्दौर। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा मई-जून में होने वाली डिप्लोमा इंजीनियरिंग सेमेस्टर परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी गई है। इस परीक्षा का फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित है, इस तिथि तक बिना विलंब शुल्क के 100 रुपये में आवेदन भरा जा सकेगा।
विद्यार्थी एग्जाम फॉर्म संस्था की वेबसाइट http://www.govpolybarwani.org से अथवा परीक्षा शाखा से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते है। विश्वविद्यालय द्वारा डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों (नियमित एवं अंशकालीन) की परीक्षाएं दिनांक 06 जून से आयोजित की जा रही हैं। परीक्षाओं की विस्तृत समय-सारणी विश्वविद्यालय के वेबपोर्टल www.rgpvdiploma.in पर उपलब्ध है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।