हनीट्रैप :बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर फसाया युवक को, वीडियो बनाकर रेप का आरोप लगा किया ब्लैकमेल 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

भोपल के कोलार क्षेत्र में रहने वाला 22 साल का युवक कजलीखेड़ा में डेयरी में काम करता है। इसके बाद वह रात में हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर ठेकेदार के पास भी पार्ट टाइम जॉब करता है।
पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि 15 मई की रात करीब साढ़े 9 बजे उसकी परिचित युवती भारती ने उसे फोन किया। भारती ने बताया कि उसका अपने बॉयफ्रेंड सलमान से विवाद हो गया है। दो मिनट के लिए मिलने आ जाओ, बात करनी है।

इसके बाद वह उससे मिलने नेहरू नगर मांडवा बस्ती के सामने पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। थोड़ी देर बाद भारती वहां आई। भारती ने कहा कि उसे दीदी के घर नया बसेरा तक छोड़ दो।

इस पर युवक ने उसे वहां छोड़ दिया। यहां भारती ने उसे पीने के लिए पानी दिया। थोड़ी देर बाद उसका बॉयफ्रेंड सलमान अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा।

सलमान ने उसे तलवार लेकर धमकाया कि तुम्हारा वीडियो बन गया है। उसने भारती का वो वीडियो भी दिखाया। जिसमें वह कह रही थी कि युवक ने उसके साथ गलत किया है।

रातभर बंधक भी बनाया

सलमान ने युवती के साथ गलत करने वाली बात जबरन पीड़ित से भी कहलवा ली। इसके बाद ये दोनों उससे 50 हजार रुपए मांगने लगे। युवक ने बताया कि मेरी जेब में डेयरी के 15 हजार रुपए रखे थे।

रुपयों को दोनों ने छीन लिया। मोबाइल भी रख लिया। इसके बाद 20 हजार रुपए की मांग करते हुए गाड़ी की चाभी छीन ली।

रातभर मुझे बंधक बनाकर रखा और सुबह पैसे लेने के लिए भेजा। दोपहर 12 बजे तक पैसे देने का टाइम दिया। सलमान मांडवा बस्ती का रहने वाला है।

सुसाइड करने रेलवे ट्रैक पर पहुंचा

युवक ने यह बात किसी को नहीं बताई। वह घर से हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। वह सुसाइड के इरादे से रेलवे ट्रैक पर बैठ गया। इसी दौरान उसके दोस्त ने उसे देख लिया।

युवक ने दोस्त को आपबीती बताई। इसके बाद दोस्त उसे घर ले गया। उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। मां उसे कमला नगर थाने लेकर पहुंची।

दोस्त से लिया मोबाइल नंबर

युवक ने बताया कि भारती उसके घर के पास दोस्त से मिलने आती थी। इसी समय उसने दोस्त से मेरा मोबाइल नंबर ले लिया।

15 दिन से वह फ्रेंडशिप के लिए फोन लगा रही थी, लेकिन वह झांसे में नहीं आया। आखिरकार 15 मई को मदद के बहाने उसने जाल में फंसा लिया। इसके बाद बॉयफ्रेंड के साथ ब्लैकमेल करने लगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।