राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के 28 एवं 29 मई को प्रस्तावित मध्यप्रदेश भ्रमण को लेकर व्यापक तैयारियां जारी है। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भोपाल से शामिल थे।

इन्दौर से संभागायुक्त कार्यालय से संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा तथा पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र तथा कलेक्टर कार्यालय से कलेक्टर मनीष सिंह, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर मनीष कपूरिया, एडीएम अजयदेव शर्मा इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से निर्देश दिये कि राष्ट्रपतिजी के आगमन एवं अन्य कार्यक्रमों की तैयारी उनकी गरिमा के अनुरूप निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाए। व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की कमी नहीं रखी जाए।
इसके पूर्व एक अन्य वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस ने भी अपने स्तर पर तैयारियों की जानकारी ली। इस अवसर पर बताया गया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद 28 मई को प्रदेश के भोपाल आएंगे।
वहा आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात 29 मई को उज्जैन पहुंचेंगे। उज्जैन में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात राष्ट्रपतिजी इन्दौर आएंगे और यहां से प्रस्थान करेंगे। कलेक्टर मनीष सिंह ने इन्दौर में की जा रही व्यवस्थागत तैयारियों की जानकारी दी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।