रोटरी क्लब ऑफ इन्दौर ग्रेटर के शिविर में 32 लोगों को अत्याधुनिक हाथ लगाए 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। रोटरी मंडल 3040 के अन्तर्गत रोटरी क्लब ऑफ इन्दौर ग्रेटर के तत्वावधान में 32 हितग्राहियों को कृत्रिम हाथ लगाए गए। महादेवी पुस्तकालय में पुणे से आई टीम द्वारा यह हाथ लगाए गए।
अत्यधुनिक तकनीक से बने इन हाथों की खासियत यह है कि बेटरी से संचालित होकर इनका आसानी से संचालन होता है तथा उंगलियां भी चलाई जा सकती है।
दो दिवसीय शिविर के अवसर पर रोटरी मंडल 3040 के डिस्ट्रीक्ट गर्वनर कर्नल महेन्द्र मिश्रा, क्लब अध्यक्ष हर्ष मेहता, सचिव विनोद नागर सहित क्लब सदस्यों मिलिंद मोघे, श्रीमती प्रणिता मोघे, श्रीमती साक्षी मेहता, दीपक शर्मा, आशीष त्रिवेदी आदि सदस्यों ने सहयोग दिया।
डिस्ट्रीक्ट गर्वनर कर्नल मिश्रा ने कहा कि जरुरतमंदों को हाथ जैसी शरीर की अहम जरूरत पूरी करना सराहनीय है। खासकर पुणे से आई टीम बधाई की पात्र है।
अध्यक्ष हर्ष मेहता ने बताया कि शिविर के दौरान सबसे खास बात यह रही कि बड़ा सराफा में एक चाय वाले को जो शिविर में आने में सक्षम नहीं था, उन्हें बड़ा सराफा टीम ले जाकर उन्हें हाथ लगाया गया। शिविर में दो मरीज ऐसे लाभांवित हुए जिन्हें दोनों हाथ लगाए गए।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।