कमलनाथ का BJP पर आरोप, बोले चुनाव आते ही झूठे नारियल फोड़ने, घोषणा करने का खेल शुरू

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश में पंचायत और नगर निगम चुनाव की तैयारी के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी पर चुनाव के समय झूठे नारियल फोड़ने और घोषणाएं करने का आरोप लगाया है।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता की याद सिर्फ चुनाव के समय ही आती है। जब भी कोई चुनाव सामने आते हैं, मुख्यमंत्री से लेकर भाजपा के तमाम मंत्रीगण, नेता झूठे नारियल फोड़ने निकल पड़ते हैं।

झूठी घोषणाओं में लग जाते है। झूठे भूमिपूजन, शिलान्यास की बाढ़-सी आ जाती है। बाकी समय तो न इन्हें जनता की याद आती है और न ही विकास कार्यों की।

कमलनाथ ने कहा कि अब फिर पंचायत व नगरीय निकाय के चुनाव को देखते हुए एक बार फिर पूरे प्रदेश में झूठी घोषणाओं, झूठे नारियल फोड़ने, झूठे भूमि पूजन, शिलान्यास का खेल, जनता को गुमराह करने के लिए शुरू हो चुका है।

पूर्व मुख्यमंत्री बोले कि खाली खजाने से एक बार फिर करोड़ों के झूठे सपने दिखाए जा रहे हैं। हर चुनाव के पूर्व इस तरह का खेल खेला जाता है और बाकी समय तो सरकार इवेंट, आयोजन, खुद के प्रचार-प्रसार, भ्रष्टाचार, घोटालों में लगी रहती है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।