सिंगर केके के निधन के बाद अंतिम वीडियो हो रहा वायरल, कॉन्सर्ट के दौरान खुद न्योता दिया था अपनी मौत को

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Bollywood News. मंगलवार रात मनोरंजन जगत ने अपना एक चमकता खो दिया। मशहूर सिंगर केके के निधन की खबर सामने आने के बाद से हर कोई हैरान है। लोग अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उनके चहेते सिंगर अब उनके बीच नहीं हैं। देर रात केके के निधन की जानकारी सामने आते ही पूरा देश शोक में डूब गया है। उनके फैंस और दोस्त लगातार सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद कर रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कोलकाता में हुए उनके आखिरी कॉन्सर्ट के वीडियो भी काफी वायरल हो रहे हैं।
इसी बीच इंटरनेट पर केके के इस कॉन्सर्ट का एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान केके द्वारा मजाक में कही गई उनकी बात कुछ घंटे बाद सच साबित हुई। सामने आए इस वीडियो में केके शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर सुपरहिट फिल्म ओम शांति ओम का मशहूर गाना आंखों में तेरी गाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान गाना गाते हुए वह माइक ऑडियंस की तरफ कर उन्हें गाने को कहते हैं। इसके बाद वह वीडियो में अपने मरने की बात कहते भी दिखाई दिए।

वीडियो में ऑडियंस का गाना सुनते ही केके कहते हैं हाय मैं मर जाऊं यहीं पर। मस्ती- मजाक में कही यह बात कुछ ही समय बाद सच साबित हो गई। कौन जानता था कि सिंगर के मुंह से निकले यह शब्द कुछ घंटे बाद ही सच हो जाएंगे और गायक हमें छोड़ कर चले जाएंगे। केके के जाने के बाद अब उनका यह वीडियो देख फैंस काफी भावुक हो रहे हैं। वहीं, कई फैंस इस बात का दुख मना रहे हैं कि आखिर क्यों केके ने ये शब्द अपने मुंह से निकाले थे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।