आईपीएस सचिन अतुलकर के नाम पर डोनेशन मांगने वाले को चित्रकूट से किया गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने भोपाल के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (ACP) सचिन अतुलकर के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी को चित्रकूट से गिरफ्तार किया है। आरोपी फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर बच्ची के कैंसर के इलाज में मदद के नाम पर रुपये मांग रहा था।   

भोपाल क्राइम ब्रांच को वसीम खान नाम के व्यक्ति ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सचिन अतुलकर के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर धोखाधड़ी करने की शिकायत दी गई थी। क्राइम ब्रांच ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने आरोपी संतोष गुप्ता को चित्रकूट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी संतोष गुप्ता विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चित और लोकप्रिय व्यक्तियों की फोटो सोशल मीडिया से लेकर फेसबुक पर फेक आईडी बनाता था। लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था। बीमार बच्चों की फोटो लगाकर इलाज के नाम पर स्वयं के फोन-पे वॉलेट में धोखाधड़ी से पैसा जमा करवा लेता था। फोन-पे वॉलेट में पैसा आने पर वॉलेट लिंक से स्वयं के बैंक खाते से तुरंत नगद राशि निकाल लेता था।
भोपाल के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर सचिन अतुलकर यूथ आइकन हैं। 2007 बैच के IPS अफसर बॉडी बिल्डिंग और अपने डैशिंग लुक्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनके नाम और फोटो के साथ फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई गई थी। पैसे मांगे जा रहे थे। इसे युवाओं समेत पुलिसकर्मी भी शेयर कर रहे थे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।