CBI Raid in Itarsi: इटारसी में रेलवे अधिकारी को 50 हजार की रिश्वत लेते सीबीआई ने दबोचा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

पश्चिम मध्य रेलवे जोन भोपाल मंडल के अधिकारी अजय ताम्रकर को सीबीआई ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
इटारसी में सीनियर डिवीजनल मेकेनिकल इंजीनियर डीजल के पद पर पदस्थ अजय ताम्रकार ने चपरासी को नौकरी में पक्का करने का लालच दिया था, बदले में 3.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
सीबीआई भोपाल की टीम को पश्चिम मध्य रेलवे जोन के भोपाल मंडल के सीनियर डिवीजनल मैकेनिकल इंजीनियर डीजल अजय ताम्रकर के नौकरी में पक्का करने के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी।
ताम्रकर अपने बंगले के चपरासी की नौकरी में पक्का करने 3.5 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत को पुख्ता करने के बाद सीबीआई की टीम रविवार को इटारसी पहुंची।
शाम 4 बजे शिकायकर्ता रिश्वत की पहली किश्त लेकर अजय ताम्रकर के बंगले पहुंचा, जहां सीबीआई ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। फिलहाल सीबीआई की कार्रवाई जारी है।
 

8 सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई

बताया जा रहा है कि पीड़ित द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत सीबीआई से की थी। जिसकी जांच के बाद सीनियर डीएमई को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई थी।

रविवार को 8 सदस्यीय टीम में डीएसपी अतुल हुजेला के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सतीश बरवाल, विजय मेहरा, एसआई अभिषेक सोनेकर, सौरभ तोमर ने कार्रवाई की है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।