बिंदी-लिपस्टिक लगाता है, औरतों की तरह सजता संवरता है, रात को भी अलग कमरे में सोता है….. पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, केस दर्ज, कोर्ट ने सुनाया फैसला

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंदौर। शहर में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने पति के खिलाफ कोर्ट में अजीब शिकायत की है। महिला का आरोप है कि उसका पति महिलाओं की तरह सजता-संवरता है। यह भी कहा कि पति युवकों के साथ रहता है। उनके ग्रुप के सभी लोग लड़कियों की तरह रहते हैं।

जिला कोर्ट में एडवोकेट कृष्ण कुमार कुन्हारे और ईश्वर कुमार प्रजापति ने बताया कि लसूड़िया के महालक्ष्मी नगर निवासी 26 साल की पीड़िता की शादी 29 अप्रैल 2018 को इंदौर के ही 32 साल के इंजीनियर दिलेश्वर निवासी महालक्ष्मी नगर से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पीड़िता को पति सहित सास, ननद ताने मारते थे। पीड़िता ने पति, सास और ननद पर महिला थाने में केस दर्ज करवा दिया। पति को जेल भी जाना पड़ा था। पति के बर्ताव को लेकर पत्नी ने कोर्ट में याचिका दायर की। पति पर रात में औरतों जैसा श्रृंगार करने का आरोप लगाया है। बताया कि वह संबंध न बनाते हुए अलग कमरे में सो जाता है। पति के खिलाफ सबूत भी दिए। कोर्ट ने गुरुवार को मामले में फैसला सुना दिया। कोर्ट ने पति को निर्देश दिए कि वह अपनी पत्नी को 30 हजार रुपये प्रतिमाह भुगतान करें। कोर्ट ने यह आदेश 5 मार्च 2021 से देने के संबंध में जारी किया है।

दो साल चला अफेयर, फिर की शादी
महिला ने बताया कि शादी से पहले दो साल तक दोनों के बीच अफेयर था। अलग-अलग जाति के थे, इस कारण शुरुआत में परिवारों ने विरोध किया। बाद में शादी करवा दी। शादी के बाद मैं पति के साथ पुणे चली गई। वहां जाने पर पता चला कि पति कुछ युवकों के साथ रहता है। इस ग्रुप के सभी लोग महिलाओं की तरह रहते हैं। पति रोज शाम ढलते ही माथे पर बिंदिया, हेयर बैंड, कान में बाली पहनने के साथ होठों पर लिपस्टिक लगाकर सजता-संवरता है। मुझे छोड़कर दूसरे कमरे में जाकर अकेला सो जाता है। यह बात परिवार को बताई, तो परिजनों ने इंदौर आने को कहा। पति पुणे में ही रहने की जिद करता रहा। एक दिन शृंगार करने के बाद वे मेरे पास आए और गुप्तांग में चोट पहुंचा दी। पति पुणे में छोटी-मोटी जरूरतों के लिए रुपये की मांग करने लगा। उसने पति-पत्नी की तरह संबंध ही नहीं बनाए। 2020 में वह अपनी पत्नी को बहन की तबीयत खराब होने का हवाला देकर इंदौर छोड़ गया। पत्नी ने वकीलों के माध्यम से कुछ सबूत भी कोर्ट के सामने पेश किए। इसकी जांच महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कराई गई। यह जांच रिपोर्ट भी कोर्ट में पेश की गई।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।